{"_id":"67bf01beabf46fa9ca0b75ca","slug":"nissan-shares-drops-after-elon-musk-denies-reports-of-tesla-investment-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nissan: निसान के शेयरों में भारी गिरावट, एलन मस्क ने टेस्ला के निवेश की खबरों को बताया 'फेक न्यूज'","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan: निसान के शेयरों में भारी गिरावट, एलन मस्क ने टेस्ला के निवेश की खबरों को बताया 'फेक न्यूज'
Wed, 26 Feb 2025 05:27 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:27 PM IST
सार
Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) के शेयरों में मंगलवार को 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जो कि तीन हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इसकी वजह टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का एक बयान है।
विज्ञापन
Nissan Armada
- फोटो : Nissan
विस्तार
Nissan Motor Co. (निसान मोटर कंपनी) के शेयरों में मंगलवार को 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई, जो कि तीन हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इसकी वजह Tesla (टेस्ला) के सीईओ एलन मस्क द्वारा उन खबरों को खारिज करना है, जिनमें कहा गया था कि टेस्ला, निसान में निवेश करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
'फेक न्यूज' कहकर मस्क ने किया इनकार
शुक्रवार को फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जापान की एक हाई-लेवल टीम, टेस्ला से निसान में निवेश कराने की कोशिश कर रही थी। इस रिपोर्ट के बाद निशान के शेयर 9.5 प्रतिशत तक उछल गए थे। बाद में मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि यह "फेक न्यूज" (फर्जी खबर) है। उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ला की Cybercab (साइबरकैब) प्रॉडक्शन लाइन ऑटोमोटिव उद्योग में किसी और के जैसी नहीं है।"

Tesla Model S
- फोटो : Tesla
टेस्ला के पूर्व बोर्ड सदस्य ने भी किया खंडन
टेस्ला के पूर्व बोर्ड सदस्य हिरोमिची मिजुनो ने शुक्रवार शाम को एक एक्स पोस्ट में इस बात से भी इनकार किया कि वह निसान के लिए टेस्ला निवेश को सुरक्षित करने की किसी भी योजना में शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मिजुनो इस डील का नेतृत्व कर रहे थे। उनके एक्स पोस्ट ने निसान में टेस्ला को निवेश करने के लिए जापानी सरकार द्वारा किए गए किसी भी कदम की जानकारी से भी इनकार किया।

निवेश की अटकलें खत्म होते ही गिरा निशान का शेयर
दाइवा सिक्योरिटीज ग्रुप इंक के मुख्य रणनीतिकार युगो त्सुबोई ने कहा कि निशान के शेयरों में तेजी अक्सर तभी आती है जब कोई बड़ी निवेश अटकलें बाजार में होती हैं। लेकिन जब इन खबरों का खंडन होता है, तो शेयर गिर जाते हैं। क्योंकि इसका मतलब है कि कंपनी को फिर से नए निवेशकों या रणनीतियों की तलाश करनी होगी। उन्होंने कहा कि निवेशक पहले से ही टेस्ला के निवेश की "व्यवहार्यता पर सवाल उठा रहे थे।"

Honda Nissan Mitsubishi
- फोटो : Honda
पहले भी निवेश की अटकलों में फंसा निसान
निसान के शेयरों में तब से उतार-चढ़ाव जारी है जब से उसने दिसंबर में घोषणा की थी कि वह होंडा मोटर कंपनी के साथ संभावित गठजोड़ पर बातचीत कर रही है। फिर इस महीने उसने यह बातचीत बंद कर दी।
इसके अलावा, ताइवान की होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी ने सार्वजनिक रूप से संघर्षरत कार निर्माता में निवेश करने में इच्छा जताई थी। और यूएस स्थित निजी इक्विटी फंड केकेआर एंड कंपनी भी संभावित निवेश पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग ने फरवरी की शुरुआत में यह रिपोर्ट दी थी।

फॉक्सकॉन ने किया साझेदारी का प्रस्ताव, होंडा ने किया इनकार
निक्केई समाचार पत्र ने शुक्रवार को बताया कि होन हाई, जिसे Foxconn (फॉक्सकॉन) के नाम से भी जाना जाता है, ने होंडा, निसान और मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्पोरेशन के साथ चार-तरफा साझेदारी बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन निक्कन जिदोशा के अनुसार, बाद में होंडा के एक अधिकारी ने ऐसी किसी भी योजना से इनकार कर दिया।

Nissan Leaf Electric Car
- फोटो : Nissan
टेस्ला के लिए निसान सही पार्टनर नहीं?
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के वरिष्ठ विश्लेषक तात्सुओ योशिदा का मानना है कि, "निसान का होंडा या होन हाई के साथ, एक अच्छी साझेदारी की संभावना है, क्योंकि इन कंपनियों में समानता है। लेकिन टेस्ला और निसान की उत्पादन और बिक्री प्रणाली काफी अलग है, इसलिए इन दोनों कंपनियों की साझेदारी कम असरदार हो सकती थी।