फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mumbai Goa Highway Opening Date Know Details

Mumbai-Goa Highway: मुंबई-गोवा हाईवे दिसंबर तक हो सकता है चालू, इस 84 किमी के हिस्सा पर काम हुआ लगभग पूरा

Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

मुंबई, कोंकण और गोवा के बीच यातायात को सुव्यस्थित करने के लिए लगभग 12 साल पहले मंजूर की गई, प्रस्तावित 555 किलोमीटर लंबा मुंबई-गोवा हाईवे के दिसंबर 2024 तक चालू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Mumbai Goa Highway Opening Date Know Details
Highway (For Reference Only) - फोटो : Freepik

विस्तार

मुंबई, कोंकण और गोवा के बीच यातायात को सुव्यस्थित करने के लिए लगभग 12 साल पहले मंजूर की गई, प्रस्तावित 555 किलोमीटर लंबा मुंबई-गोवा हाईवे के दिसंबर 2024 तक चालू होने की संभावना है। राज्य लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, काम जोरों पर चल रहा है और पनवेल और कसू के बीच 84 किलोमीटर का हिस्सा 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस हाईवे का निर्माण 44,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ-साथ विभिन्न राज्य एजेंसियों की देखरेख में किया जा रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, "हमने पूरी परियोजना को 10 पैकेजों में बांटा है, जिनमें से छह पूरे हो चुके हैं। जो बचा है वह पैकेज 3 में सुरंग का पूरा होना है, जिसमें से एक तरफ पहले से ही चालू है। जबकि दूसरी तरफ 15 जुलाई तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इसी तरह, पैकेज 1 में कुछ मामूली काम बाकी हैं जो दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार चालू हो जाने के बाद, मुंबई और गोवा के बीच यात्रा करने में लोगों को 6-8 घंटे लगेंगे। अधिकारी ने कहा, "पनवेल और इंदापुर के बीच 84 किमी के हिस्से को दो पैकेजों में बांटा गया है। जबकि पनवेल और कसू के बीच 42 किमी का हिस्सा 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जल्द ही चालू हो जाएगा। वहीं, कसू और इंदापुर के बीच बचे 42 किमी के काम को युद्ध स्तर पर लिया गया है।" इस पैकेज में लगभग 45 प्रतिशत भौतिक काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस बीच, NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दोहराया कि पूरा मुंबई-गोवा हाईवे दिसंबर तक चालू हो जाएगा। यह कहते हुए कि यह राजमार्ग कोंकण के लोगों के लिए बहु-प्रतीक्षित राहत लाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने पहले कहा था कि परियोजना जून 2024 तक पूरी हो जाएगी।

गडकरी ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान कहा था, "परियोजना के निर्माण को लेकर कई समस्याएं थीं, और उन सभी को जल्द ही हल कर लिया जाएगा। जिससे हाईवे के पूरा होने का रास्ता साफ होगा। मुंबई और गोवा के बीच का पूरा हिस्सा जून तक शुरू हो जाएगा, सिवाय चिपलून फ्लाइओवर के।"

यह हाईवे शहरवासियों के बीच चर्चा का विषय रहा है। जिन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जहां एक तरफ यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) और तटीय सड़क यात्रियों और राजधानी के निवासियों के फायदे के लिए बने। लेकिन मुंबई-गोवा हाईवे के पूरा होने की अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed