फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MotoGP signs former Indian cricketer Shikhar Dhawan as its brand ambassador for its Indian edition

MotoGP India: मोटोजीपी इंडिया ने क्रिकेटर शिखर धवन को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर

Fri, 19 Jul 2024 06:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 06:27 PM IST
सार

MotoGP ने अपने भारतीय एडिशन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

विज्ञापन
MotoGP signs former Indian cricketer Shikhar Dhawan as its brand ambassador for its Indian edition
Shikhar Dhawan - फोटो : PTI

विस्तार

लोकप्रिय वैश्विक मोटरस्पोर्ट MotoGP के भारतीय एडिशन के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धवन वैश्विक बाइक रेसिंग संस्था द्वारा घोषणा किए जाने के बाद MotoGP के आधिकारिक प्रसारक Eurosport के लेटेस्ट विज्ञापन में नजर आए।
विज्ञापन


धवन खुद एक शौकीन बाइकर हैं और उनके बाइक कलेक्शन में हार्ले-डेविडसन फैट बॉय जैसे मॉडल शामिल हैं। MotoGP इंडिया एडिशन की रेस अगले साल मार्च में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

अपनी प्रतिबद्धताओं के तहत, शिखर धवन भारत में मोटरस्पोर्ट को बढ़ावा देने के लिए विज्ञापनों में दिखाई देंगे। यामाहा, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय रेसिंग बाइक निर्माताओं में से एक है, भारत में MotoGP के लिए टाइटल स्पॉन्सर होगा।
विज्ञापन

MotoGP India के ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए धवन ने कहा, "यह मेरे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण है। खासकर जब मैं अपने गृह नगर दिल्ली की सड़कों पर अपनी पसंदीदा बाइक चलाने के अपने दिनों के बारे में सोचता हूं। मुझे जो चीज सबसे ज्यादा उत्साहित करती है, वह है पूरे भारत में नए दर्शकों को MotoGP से परिचित कराने की हमारी क्षमता। साथ में, हम MotoGP की रोमांचक दुनिया के साथ प्रशंसकों को प्रेरित और जोड़ने का लक्ष्य रखते हैं।"
विज्ञापन

भारत में MotoGP रेस का इतिहास
भारत में MotoGP दौड़ का पहला एडिशन पिछले साल ग्रेटर नोएडा के BIC में आयोजित किया गया था। MotoGP इंडिया दौड़ का दूसरा एडशिन पहले इस साल आयोजित होने वाला था। सितंबर में रेस आयोजित होने की योजना को मई के महीने में मार्च 2025 तक के लिए टाल दिया गया। जो इसे प्रभावी रूप से अगले सीजन का हिस्सा बना देता है।

इससे पहले, भारत में रेस के सह-आयोजक डोर्ना, उत्तर प्रदेश सरकार और फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के बीच भुगतान में देरी को लेकर अटकलों के बाद MotoGP इंडिया की 2024 दौड़ रद्द होने की खबरें आई थीं। हालांकि, भारतीय आयोजकों ने साफ किया कि सभी वित्तीय दायित्वों को जून तक अंतिम रूप दिया जाएगा। और देश में चल रहे आम चुनावों के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed