फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MG Motor India announces it sold 4008 cars in May, recording 99.6 per cent MoM growth

MG Motor: एमजी मोटर इंडिया ने मई में बेचीं 4,008 कारें, मासिक आधार पर बिक्री में 99.6 प्रतिशत का इजाफा

Wed, 01 Jun 2022 03:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jun 2022 03:13 PM IST
सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने बुधवार को एलान किया कि उसने मई 2022 में 4,008 कारों की बिक्री की है। कंपनी ने इस साल अप्रैल की तुलना में 99.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। 

विज्ञापन
MG Motor India announces it sold 4008 cars in May, recording 99.6 per cent MoM growth
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India

विस्तार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने बुधवार को एलान किया कि उसने मई 2022 में 4,008 कारों की बिक्री की है। इस साल अप्रैल की तुलना में 99.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जब उसने 2,008 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसके अलावा, वाहन निर्माता ने पिछले महीने बिक्री में 294.5 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले इसी महीने की तुलना में उसने 1,016 कारों की बिक्री की थी।
विज्ञापन


इस महीने-दर-महीने और साल-दर-साल बिक्री में बढ़ोतरी वाहन निर्माता द्वारा इस साल अप्रैल में अपनी खुदरा बिक्री में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करने के बाद आई है। ऑटोमेकर ने अप्रैल 2022 में वैश्विक कोविड से संबंधित व्यवधानों के लिए YoY बिक्री में गिरावट को जिम्मेदार ठहराया। सप्लाई चेन की बाधाओं के कारण उत्पादन में उतार-चढ़ाव ने अप्रैल में कार निर्माता की खुदरा बिक्री को प्रभावित किया। जबकि उत्पादन में अस्थिरता अभी भी है और सप्लाई चेन की समस्याएं भी पहले की तुलना में कुछ कम हुई हैं। 
विज्ञापन


कार निर्माता का दावा है कि खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी माइक्रोचिप उपलब्धता की स्थिति में सुधार के कारण हुई है। SAIC के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता एमजी मोटर को भी उम्मीद है कि यह विकास गति जारी रहेगी और चिप की उपलब्धता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन निर्माता ने एक बयान में कहा है कि वह एक स्वस्थ बुकिंग स्पीड और मजबूत विकास गति देख रहा है। लेकिन कोविड से संबंधित संकटों के कारण वाहन उत्पादन प्रभावित रहता है।


वाहन निर्माता ने पिछले महीने एलान किया था कि उसने देश में परिचालन शुरू करने के बाद से भारत में एक लाख यूनिट्स की संचयी बिक्री का मील का पत्थर पार कर लिया है। इस समय कंपनी भारतीय बाजार में Hector, Hector Plus, Astor, ZS EV और Gloster जैसे मॉडल की बिक्री करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed