देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा को लाया गया है। हम इस खबर में बाइक की खूबियां और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक बाइक
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : matter
भारतीय स्टार्टअप मैटर की ओर से पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में पेश किया गया है। कंपनी की ओर से ऐरा को लाया गया है। कंपनी की ओर से पेश की गई यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो देश की पहली मैनुअल गियरबॉक्स वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
कितने वैरिएंट में मिलेगी बाइक
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : matter
मैटर की ओर से ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक को कुल चार वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें ऐरा 4000, ऐरा 5000, ऐरा 5000+ और ऐरा 6000+ वैरिएंट शामिल हैं। वैरिएंट के मुताबिक इनकी रेंज भी अलग होगी।
यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
कैसी है बैटरी और कितनी रेंज
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : matter
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक के सभी वैरिएंट्स की रेंज 125 किलोमीटर होगी। लेकिन इसके 6000+ वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस बाइक में बैटरी के भी दो विकल्प दिए गए हैं। इनमें 5KWH और 6KWH की बैटरी शामिल हैं। इसके 6KWH वाले 6000+ को कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। इनबिल्ट एक्टिव लिक्विड कूलिंग बैटरी को आईपी67 रेटिंग मिली हुई है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
कितनी दमदार मोटर
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : matter
बाइक में 10 किलोवॉट की मोटर दी गई है। जिससे जीरो से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ने में सिर्फ छह सेकेंड का समय लगता है। इस मोटर के साथ हाइपर शिफ्ट फोर स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इलेक्ट्रिक बाइक होने के बाद भी इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस फीचर के साथ आने वाली यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। राइडिंग के लिए इसमें 3+1 मोड दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक