अगर आप जल्द ही एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि भारत में वाहनों की बिक्री करने वाली तीन कंपनियां जल्द ही पांच एसयूवी को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही हैं। ये एसयूवी कौन सी होंगी और इनमें क्या खूबियां दी जाएंगी। आइए जानते हैं।
मारुति लाएगी तीन एसयूवी
2 of 6
Maruti Suzuki Jimny 5 Door Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से आने वाले कुछ महीनों में ही भारतीय बाजार में एक-दो नहीं बल्कि पूरी तीन एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। तीनों ही एसयूवी को कंपनी जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखा चुकी है। इनमें से दो के लिए बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं वहीं तीसरी एसयूवी को भी दिखाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
फ्रॉन्क्स और जिम्नी
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से जिन दो एसयूवी के लिए बुकिंग ली जा रही है, उनमें फ्रॉन्क्स और जिम्नी शामिल हैं। दोनों ही एसयूवी को 12 जनवरी 2023 को ऑटो एक्सपो के दौरान मारुति ने पेश किया था। दोनों एसयूवी में से जिम्नी ऑफ रोडिंग के लिए बेहतरीन विकलप साबित हो सकता है वहीं दूसरी एसयूवी फ्रॉन्क्स में कंपनी की ओर से कई ऐसे फीचर्स दिए जाएंगे जो काफी प्रीमियम होंगे। बुकिंग शुरू होने के बाद अब तक करीब 15 से 20 हजार के बीच दोनों एसयूवी के लिए बुकिंग्स मारुति को मिल चुकी हैं।
यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
ब्रेजा सीएनजी
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की तीसरी एसयूवी ब्रेजा होगी। हालांकि इसे अपडेट के साथ पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। लेकिन अब मारुति की ओर से ब्रेजा के सीएनजी वैरिएंट को लॉनच करने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी आने वाले तीन से चार महीनों में ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
टाटा पंच सीएनजी
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
इस लिस्ट में अगला नंबर टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच का है। वैसे तो पंच को भी भारतीय बाजार में पहले ही पेश कर दिया गया था। लेकिन अब कंपनी इसके सीएनजी वर्जन को लाने जा रही है। ऑटो एक्सपो 2023 में कंपनी की ओर से इसके ड्यूल सिलेंडर वर्जन को भी पेश किया गया था। अब माना जा रहा है कि जल्द ही इसके लिए बुकिंग शुरू की जा सकती हैं और इस साल के आखिरी र्क्वाटर में इसे लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ