{"_id":"5d25d09d8ebc3e6ca621c0c9","slug":"maruti-suzuki-may-launch-new-six-seater-mpv-on-21-august-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki अगले महीने लांच करेगी नई 6 सीटर MPV, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki अगले महीने लांच करेगी नई 6 सीटर MPV, जानें कीमत
Thu, 11 Jul 2019 09:43 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
मारुति सुजुकी MPV
- फोटो : सोशल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी नई MPV को भारत में लांच करने की तैयारी में है। जीहां कंपनी नई 6 सीटर MPV को भारत में 21 अगस्त को लांच कर सकती है। नई MPV को कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेचा जाएगा।
विज्ञापन
क्या अर्टिगा पर बेस्ड होगा नया मॉडल
कुछ समय पहले कायास लगाए जा रहे थे कि कंपनी अर्टिगा को ही 6 सीटर में लाएगी पर अब खबर यह आ रही है कि नया मॉडल अर्टिगा पर बेस्ड नहीं होगा। वही ऑटो एक्सपर्ट मानते हैं कि मारुति के पास फिलहाल अर्टिगा ही एक ऐसी गाड़ी है जिस पर कैप्टन सीट लगाई जा सकती है बाकी दूसरी किसी अन्य गाड़ी में यह सुविधा नहीं मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया मॉडल हार्टेक्ट प्लैटफॉर्म पर आधारित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन और कीमत
माना जा रहा है कि मारुति की नई 6 सीटर MPV में 1.5-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, यह वही इंजन है जो इस समय सियाज और अर्टिगा को पावर देता है। यह इंजन 104PS का पावर और 138Nm टॉर्क जनरेट करता है। सोर्स से यह भी पता चला है कि नया इंजन बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स वाला होगा। नए मॉडल की संभावित कीमत 8 से 9 लाख रुपये तक हो सकती है।
सेफ्टी फीचर्स पर पूरा ध्यान
मारुति सुजुकी नए मॉडल में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान देगी। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और EBD, एयरबैग्स जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड में होंगे। इसके अलावा इसके डिजाइन में भी काफी नयापन देखने को मिलेगा। इसका इंटीरियर भी अप मार्किट जैसा होगा।