फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki launched its Ertiga S CNG variant in auto expo 2020

26.08 किलोमीटर का माइलेज देने वाली Maruti Suzuki की ये कार हुई लॉन्च, जानें क्या है खास

Sat, 08 Feb 2020 12:17 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Feb 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki launched its Ertiga S CNG variant in auto expo 2020
Maruti Suzuki Ertiga S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki ने Ertiga का S-CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह एक MPV है जिसमें आपको 26.08 किलोमीटर का माइलेज मिलता है। इस गाड़ी में एक साथ 7 लोग बैठ सकते हैं।  Ertiga के S-CNG वेरिएंट फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने मारुति सुजुकी ने Ertiga VXi CNG BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत  8.95 लाख रुपये रखी है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Ertiga कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मल्टी परपज व्हीकल्स में से एक है। भारतीय बाजार में इसे अब तक 5.28 लाख ग्राहकों ने खरीदा है।

विज्ञापन

इन वेरिएंट्स में भी आती है Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga के S-CNG वेरिएंट के अलावा यह K15B SMART HYBRID इंजन और 1498सीसी, DDis 225 इंजन में भी उपलब्ध है। अगर बात करें इसके K15B SMART HYBRID इंजन की तो इसमें 6000 आरपीएम पर 104 PS की मैक्सिमम पावर और 4400 आरपीएम पर 138Nm की पीक टॉर्क मिलती है। वहीं, इसके 1498सीसी, DDis 225 इंजन में 4000 आरपीएम पर 95 PS की मैक्सिमम पावर और 1500-2500 आरपीएम पर 225Nm का पीक टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन 5 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

BS-6 नॉर्म्स से लैस है नई Maruti Suzuki Ertiga

लुक वाइज Maruti Suzuki Ertiga का S-CNG वेरिएंट बिल्कुल रेगुलर मॉडल जैसा ही है। इसमें आपको BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले ही मॉडल की बिक्री होगी। ऐसे में मारुति सुजुकी लगातार अपने लाइन पर में बदलाव कर रही है। 

विज्ञापन

क्या है खास?

मारुति सुजुकी की S-CNG व्हीकल ड्यूल इंटरडिपेंडेंट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट्स सिस्टम से लैस है। इस कार में आपको इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम भी मिलता है। इस कार को उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो ज्यादा पावर के साथ ज्यादा माइलेज पसंद करते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बता रखा है कि यह एक मल्टी परपज व्हीकल यानी की MPV है जिसमें एक साथ 7 लोग यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed