फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Celerio Limited Edition launched in India Know Price Features Specifications Details

Maruti Suzuki Celerio Limited Edition: मारुति सुजुकी सेलेरियो लिमिटेड एडिशन ₹4.99 लाख में लॉन्च, जानें डिटेल्स

Wed, 18 Dec 2024 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 03:35 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने अपनी हैचबैक कार सेलेरियो का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी सेलेरियो लिमिटेड एडिशन पर 11,000 रुपये मूल्य की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रही है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Celerio Limited Edition launched in India Know Price Features Specifications Details
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

Maruti Suzuki Celerio Limited Edition (मारुति सुजुकी सेलेरियो लिमिटेड एडिशन) को 4.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। नया सेलेरियो लिमिटेड एडिशन 11,000 रुपये मूल्य के मुफ्त एक्सेसरीज से लैस है और यह ऑफर 20 दिसंबर, 2024 तक उपलब्ध है। नई पेशकश ड्रीम सीरीज पर आधारित नजर आती है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। और हैचबैक के निचले वेरिएंट को कई कॉस्मेटिक और फीचर एक्सेसरीज से लैस किया गया है।
विज्ञापन

क्या है इसमें खास
नई मारुति सुजुकी सेलेरियो लिमिटेड एडिशन साल के आखिर में खरीदारों के लिए डील को और भी बेहतर बनाने के लिए सही समय पर आई है। मुफ्त एक्सेसरीज की सूची में एक एक्सटीरियर बॉडी किट, क्रोम इन्सर्ट के साथ साइड मोल्डिंग और एक रूफ स्पॉइलर शामिल है। केबिन में ट्विन कलर डोर सिल गार्ड और फैंसी फ्लोर मैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन पावर और गियरबॉक्स
मारुति सुजुकी सेलेरियो के मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एंट्री-लेवल हैचबैक में आजमाया हुआ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 66 bhp का पावर और 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जिसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ जोड़ा गया है। इस मोटर को CNG वेरिएंट में पावर देने के लिए डीट्यून किया गया है। जिसमें यह इंजन 56 bhp और 82.1 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जिसे सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

कितना है माइलेज
सेलेरियो बाजार में उपलब्ध सबसे ज्यादा ईंधन कुशल कारों में से एक है। जिसमें पेट्रोल-मैनुअल 25.24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। जबकि पेट्रोल-एएमटी ऑप्शन 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। सेलेरियो सीएनजी 34.43 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज का वादा करती है। सभी आंकड़े ARAI द्वारा प्रमाणित हैं।

मारुति सुजुकी सेलेरियो के फीचर्स
फीचर्स के मामले में, मारुति सुजुकी सेलेरियो के टॉप वेरिएंट में स्मार्टफोन नेविगेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह यूनिट एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करती है। हैचबैक में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और भी बहुत कुछ मिलता है। सेफ्टी फीचर्स में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, रिवर्स पार्किंग सेंसर और AMT वेरिएंट पर हिल होल्ड असिस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed