फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   MapMyIndia accuses Ola Electric of data theft for Ola maps, sends legal notice Claims Report

Ola Maps: मैपमाईइंडिया ने ओला मैप्स बनाने के लिए ओला पर डेटा चोरी का लगाया आरोप, भेजा कानूनी नोटिस

Mon, 29 Jul 2024 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 08:19 PM IST
सार

मैपमाइंडिया की मूल कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स ने कथित तौर पर ओला पर अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ओला मैप्स इंटरफेस को विकसित करने के लिए अवैध रूप से डेटा कॉपी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MapMyIndia accuses Ola Electric of data theft for Ola maps, sends legal notice Claims Report
Bhavish Aggarwal, CEO, Ola - फोटो : Ola

विस्तार

MapMyIndia (मैपमाइंडिया) की मूल कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स ने कथित तौर पर ओला पर अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ओला मैप्स इंटरफेस को विकसित करने के लिए अवैध रूप से डेटा कॉपी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

फोर्ब्स इंडिया द्वारा पहली बार इस घटना की रिपोर्ट की गई थी। जिसमें कहा गया था कि आरोप इस दावे पर केंद्रित है कि ओला इलेक्ट्रिक ने मैपमाइंडिया के डेटा को कैश और सेव किया है, उसे मिलाया है और 2021 में एक समझौते के जरिए हासिल लाइसेंस्ड उत्पाद को रिवर्स इंजीनियर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीई इंफो सिस्टम्स ने ओला इलेक्ट्रिक को भेजे गए एक कानूनी नोटिस में कहा, "आपने ओला मैप्स बनाने के लिए हमारे क्लाइंट के स्वामित्व वाले स्रोतों से हमारे क्लाइंट के एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) और एसडीके (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) की नकल की है। यह दृढ़ता से कहा जाता है कि हमारे क्लाइंट के अनन्य डेटा को आपके द्वारा आपकी अवैध मंशा को आगे बढ़ाने और अपने अन्यायपूर्ण व्यावसायिक फायदों के लिए कॉपी/डिराइव किया गया है।" फोर्ब्स इंडिया ने दावा किया है कि इस नोटिस की समीक्षा की गई है।

बताया जा रहा है कि नोटिस ओला के ओपन सोर्स के जरिए स्वतंत्र रूप से अपना एपीआई और मैप डेटा विकसित करने के दावे का भी विरोध करता है।
विज्ञापन

फोर्ब्स इंडिया ने कहा कि कानूनी नोटिस इस बात पर रोशनी डालती है कि ओला के कार्यों ने 2021 के समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। जो साफ तौर पर बौद्धिक संपदा कानूनों के तहत सह-मिश्रण और रिवर्स इंजीनियरिंग पर प्रतिबंध लगाता है।

नोटिस में कहा गया है, "ऐसी बेईमान और अवैध गतिविधियों में शामिल होकर, आपने समझौते की शर्तों का खुले तौर पर उल्लंघन किया है। और सोर्स कोड से संबंधित हमारे क्लाइंट में विशेष रूप से निहित कॉपीराइट का उल्लंघन किया है।"

जुलाई की शुरुआत में, ओला ने ओला मैप्स लॉन्च किया। जो ओला के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर घोषित एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने खुलासा किया कि ओला ने गूगल मैप्स और Azure (एज्यूर) का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिससे ओला मैप्स में शिफ्ट करके अपना मैपिंग सर्विस के खर्चे को सालाना 100 करोड़ रुपये से शून्य कर दिया है।

यह एलान ओला इलेक्ट्रिक के 6,100 करोड़ रुपये के आईपीओ के बीच हुआ। जिसमें एंकर निवेशकों द्वारा 1 अगस्त से बोली लगाने की तैयारी थी।

हालांकि, ओला मैप्स की शुरुआत अब सीई इंफो सिस्टम्स के आरोपों से प्रभावित हो गई है। कानूनी नोटिस में ओला पर मैपमाइंडिया से संबंधित गोपनीय जानकारी और व्यापार रहस्यों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

सीई इंफो सिस्टम्स ने अपने नोटिस में कहा, "हमारे ग्राहक के व्यावसायिक हितों को नुकसान पहुंचाते हुए खुद को अनुचित तरीके से समृद्ध करने के एकमात्र उद्देश्य से आपके द्वारा अपनाई गई अवैध कार्रवाइयां और अनुचित व्यापार प्रथाएं अस्वीकार्य हैं।"

ओलो ने दी सफाई
वहीं, इन आरोपों पर ओला इलेक्ट्रिक प्रवक्ता ने बयान जारी कर सफाई दी है। 

बयान में कहा गया है कि, "ओला इलेक्ट्रिक सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड ("सीई इंफो") द्वारा ओला मैप्स और मैपमाईइंडिया के बीच कथित मुद्दों के संबंध में किए गए हाल के दावों और समाचार मीडिया में रिपोर्ट किए गए दावों पर अपना पक्ष रखना चाहता है। हम साफ तौर पर यह बताना चाहते हैं कि ये आरोप झूठे, दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक हैं। ओला इलेक्ट्रिक अपनी व्यावसायिक प्रथाओं की अखंडता के साथ खड़ा है। हम जल्द ही नोटिस का उचित जवाब देंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed