फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Reveals Design Highlights of New Generation 2022 Mahindra Scorpio In New Teaser Video mahindra scorpio 2022 new model launch date in india

XUV700 से होगी बड़ी!: 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो का नया वीडियो आया सामने, डिजाइन डिटेल्स का हुआ खुलासा

Thu, 12 May 2022 08:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 08:30 PM IST
सार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित नई Scorpio (स्कॉर्पियो) एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन
Mahindra Reveals Design Highlights of New Generation 2022 Mahindra Scorpio In New Teaser Video mahindra scorpio 2022 new model launch date in india
2022 Mahindra Scorpio Teaser - फोटो : Mahindra

विस्तार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित नई Scorpio (स्कॉर्पियो) एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है। न्यू जेनरेशन Mahindra Scorpio है जिसकी टेस्टिंग काफी समय से चल रही है, जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार देखा गया है। नई Mahindra Scorpio के जून 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, महिंद्रा ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन


एक लेटेस्ट टीजर वीडियो में ऑल-न्यू Mahindra Scorpio के कुछ डिजाइन हाइलाइट्स दिखाए गए हैं। इस एसयूवी का कोडनेम Z101 है। वीडियो में नई स्कॉर्पियो के जरिए "डी-सेगमेंट एसयूवी श्रेणी में इंडस्ट्री के बेंचमार्क को फिर से परिभाषित करने" का दावा किया गया है। टीजर में महिंद्रा के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने इस एसयूवी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, इस वीडियो टीजर में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज है, जो इस वीडियो को काफी दमदार बनाती है। 
विज्ञापन

Mahindra Reveals Design Highlights of New Generation 2022 Mahindra Scorpio In New Teaser Video mahindra scorpio 2022 new model launch date in india
2022 Mahindra Scorpio Teaser - फोटो : Mahindra
कैसा है लुक और डिजाइन
नया वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि नई स्कॉर्पियो XUV700 से काफी बड़ी होगी। इस SUV में फ्लेयर्ड व्हील आर्च और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ काफी बोल्ड स्टाइल है। वीडियो में एसयूवी में एलईडी फॉग लैंप के चारों ओर सी-आकार की डीआरएल भी दिखाता है।

ऑल-न्यू Mahindra Scorpio में सिग्नेचर सिक्स-स्लैट क्रोम ग्रिल है, जिसे हम नई XUV700 में पहले ही देख चुके हैं। टीजर से पता चलता है कि नई स्कॉर्पियो में बड़ा बंपर है जिसमें चौड़ा एयर-डैम और प्रमुख स्किड प्लेट है। एसयूवी में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ग्रिल के चारों ओर क्रोम ट्रीटमेंट, नया महिंद्रा लोगो, क्रोमेड डोर हैंडल और एसयूवी की बॉडी में ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग है।

इस वीडियो टीजर से यह भी पता चलता है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया रियर प्रोफाइल मिलता है। इसमें एक नया टेलगेट और पूरी तरह से रीडिजाइन किया गया लोअर बम्पर है जो ब्रेक लाइट, क्रोम ट्रीटमेंट और सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट के साथ आता है।



 

Mahindra Reveals Design Highlights of New Generation 2022 Mahindra Scorpio In New Teaser Video mahindra scorpio 2022 new model launch date in india
2022 Mahindra Scorpio - फोटो : For Reference Only
इंजन और ट्रांसमिशन
रिपोर्टों से पता चलता है कि नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को दो इंजनों के साथ पेश किया जाएगा। एक 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और एक 2.2-लीटर mHawk डीजल। डीजल इंजन दो वैरिएंट के साथ आ सकता है - 130bhp के साथ 300Nm (निचले वैरिएंट में) और 155bhp के साथ 350Nm (हाई वैरिएंट में)। इस इंजन के साथ दो गियरबॉक्स होंगे - एक 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक। हायर ट्रिम्स को खास तौर से टेरेन मोड, ड्राइव मोड और 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम के साथ लो रेंज ट्रांसफर केस के साथ पेश किया जाएगा। 

इंटीरियर और सेफ्टी
कार के इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे। एसयूवी की नई स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि एसयूवी में जंप सीटों के बजाय तीसरी पंक्ति में आगे की ओर वाली सीटें होंगी। एक लीवर के जरिए दूसरी पंक्ति की सीटों को नीचे गिराकर तीसरी पंक्ति की सीटों तक पहुंचा जा सकता है। नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स के साथ बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन

Mahindra Reveals Design Highlights of New Generation 2022 Mahindra Scorpio In New Teaser Video mahindra scorpio 2022 new model launch date in india
2022 Mahindra Scorpio Interior Image Spied - फोटो : For Reference Only
शानदार फीचर्स
लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। इसमें लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एचयूडी (हेड-अप डिस्प्ले) यूनिट, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल टेलीमैटिक्स, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ड्राइव मोड सेलेक्टर, सनरूफ, रूफ माउंटेड स्पीकर, स्टार्ट/स्टॉप बटन सहित कई एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed