फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Group Chairman Anand Mahindra drives Bujji electric car featured in Film Kalki 2898 AD

Bujji Car: आनंद महिंद्रा ने चलाई विशालकाय इलेक्ट्रिक कार बुज्जी, 6000 किलो है वजन, देखें वीडियो

Thu, 13 Jun 2024 12:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 12:32 PM IST
सार

आनेवाली भारतीय साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक कार को एक प्रमुख भूमिका में दिखाया गया है। हाल ही में, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस कार की सवारी। जिसे फिल्म में प्रभास चलाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Mahindra Group Chairman Anand Mahindra drives Bujji electric car featured in Film Kalki 2898 AD
Anand Mahindra drives Bujji Electric Car - फोटो : X/@Kalki2898AD

विस्तार

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, फिल्मों में एक्शन सीन में कारों का खूब इस्तेमाल होता है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में तो कार का जैसा इस्तेमाल किया गया है, वो पर्दे पर इन्हें कल्पना से परे बना देता है। दुनिया भर की साइंस फिक्शन फिल्मों ने कारों को अलग-अलग तरीके से दिखाया गया है। ऐसा लगता है कि नागा अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित, आनेवाली भारतीय साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में एक कार को एक प्रमुख भूमिका में दिखाया गया है।
विज्ञापन

इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में होंगे। और इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में एक एलिमेंट जो खासा ध्यान खींच रही है, वह है एआई-पावर्ड कार जिसका नाम बुज्जी है। बुग्गी नाम की इस कार को फिल्म के ट्रेलर में पहले ही एक्शन स्टंट करते हुए दिखाया जा चुका है। हाल ही में, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बुग्गी की सवारी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है बुज्जी
बुग्गी इस फिल्म में प्रभास के कैरेक्टर भैरवा के भरोसेमंद और सबसे अच्छे दोस्त की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कीर्ति सुरेश ने बु्ग्गी को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। यह वाहन फ्यूचरिस्टिक (भविष्यवादी) और काफी विशाल है जो अपने विशाल पहियों के साथ बहुत ही असामान्य दिखता है। ऐसा लगता है जैसे बैटमैन फिल्मों के बैटमोबाइल से प्रेरित हो। वाहन के कॉकपिट पर एक पारदर्शी छतरी है, जो ऐसा लगता है कि लड़ाकू विमानों के डिजाइन से प्रेरणा ली गई है। 
विज्ञापन

6 टन है कार का वजन
एक दिलचस्प फेक्ट यह है कि फिल्म के निर्माण के दौरान फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के पास पहुंचे। अश्विन के अनुरोध पर, आनंद महिंद्रा ने अपनी टीम को एक्टिव कर दिया और फिल्म निर्माता को कोयंबटूर स्थित जेम ऑटोमोटिव्स से जोड़ा। जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने के लिए जाना जाता है। बताया जा रहा है कि कार का वजन 6 टन है, जिसमें आगे की तरफ कस्टम-निर्मित 34.4 इंच के हबलेस रिम्स हैं। जबकि पिछले हिस्से में एक प्रभावशाली सिंगल व्हील लगाया गया है। इससे बुज्जी को किसी भी दिशा में स्वतंत्र रूप से चलना आसान हो जाता है। 

आनंद महिंद्रा ने की बुज्जी की चर्चा
अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में, आनंद महिंद्रा ने बताया कि विशाल वाहन दो महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा संचालित है। जो पीछे के गोलाकार पहिये को पावर देते हैं। बुग्गी के तीन विशाल पहिए हैं, दो सामने की तरफ और एक गोलाकार पहिया पीछे की तरफ। 
 

कितनी है कार की टॉप स्पीड
इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम में एक 47 kWh बैटरी पैक शामिल है, जो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर 126 bhp का पीक पावर और 9,800 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। साइज की बात करें तो, वाहन की लंबाई 6,075 मिमी, चौड़ाई 3,380 मिमी और ऊंचाई 2,186 मिमी है। जेम ऑटोमोटिव्स ने खुलासा किया है कि वाहन 45 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। साथ ही इस वाहन में बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed