{"_id":"662774717c50746ec80e0f90","slug":"lucknow-police-gets-ac-helmets-to-beat-heat-of-summers-in-india-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AC Helmet: वडोदरा और कानपुर के बाद लखनऊ पुलिस को भी मिला एसी हेलमेट, गर्मी से बचने में करेगा मदद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AC Helmet: वडोदरा और कानपुर के बाद लखनऊ पुलिस को भी मिला एसी हेलमेट, गर्मी से बचने में करेगा मदद
Tue, 23 Apr 2024 02:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:12 PM IST
सार
लंबे समय तक धूप में खड़े रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने की कोशिश में, आईआईएम वडोदरा के छात्रों द्वारा विकसित एसी हेलमेट का ट्रैफिक पुलिस विभागों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पहना एसी हेलमेट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय तक धूप में खड़े रहने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाने की कोशिश में, आईआईएम वडोदरा के छात्रों द्वारा विकसित एसी हेलमेट का ट्रैफिक पुलिस विभागों द्वारा परीक्षण किया जा रहा है। वडोदरा ट्रैफिक पुलिस के बाद, अब लखनऊ ट्रैफिक पुलिस भी इन हेलमेटों का इस्तेमाल कर रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में जहां बाहरी तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ठंडक पहुंचाने में ये एसी हेलमेट मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एसी हेलमेट का ट्रायल बेसिस पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ये हेलमेट दिए गए थे। आने वाले दिनों में उनके कर्मियों को और ऐसे हेलमेट मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह हेलमेट तेज धूप से राहत दिलाने में मदद करता है। ये एसी हेलमेट बैटरी से चलते हैं और बिना रिचार्ज हुए आठ घंटे तक काम कर सकते हैं। हेलमेट बैटरी से जुड़े होते हैं और यह बैटरी पुलिसकर्मियों की कमर में बंधी होती है। हेलमेट का वजन लगभग 500 ग्राम होता है, जो कि एक सामान्य हेलमेट के वजन के बराबर होता है। इन एसी हेलमेट में वेंट लगा होता है जो एयर फ्लो में मदद करता है। इसमें एक वाइजर भी है जो आंखों के लिए सनशेड का काम करता है।
इससे पहले वडोदरा और कानपुर में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने इन एसी हेलमेटों का ट्रायल किया है। लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अजय कुमार के अनुसार, अगर ये हेलमेट सफल साबित होते हैं तो इन्हें पूरे राज्य में ट्रैफिक अधिकारियों को दिया जाएगा। कुमार ने बताया, "यह हेलमेट कमर पर ले जाने वाली बैटरी से संचालित होता है और इसे लगभग हर आठ घंटे में रिचार्ज करने की जरूरत होती है।"
ट्रायल रन पर प्रतिक्रिया देते हुए, लखनऊ में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों जिन्होंने एसी हेलमेट का इस्तेमाल किया है, उनका कहना है कि वे धूप में बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एसी हेलमेट पहनने में आरामदायक होते हैं।