फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा सितंबर का आखिरी हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 01 Oct 2023 05:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 01 Oct 2023 05:55 PM IST
सार

ऑटो जगत के लिए सितंबर का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Know how the last week of september, 25 september to 01 october 2023 was for the automobile world
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 25 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

Know how the last week of september, 25 september to 01 october 2023 was for the automobile world
Bajaj Platina 110 ABS - फोटो : Bajaj
बीते महीने किस कंपनी की किस बाइक को ग्राहकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में स्प्लेंडर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक को भारत में ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कंपनी की इस बाइक की बीते महीने सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक इसे 289930 ग्राहकों ने अगस्त 2023 के दौरान खरीदा है। अगस्त 2023 के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक्स की लिस्ट में होंडा की शाइन दूसरे नंबर पर रही। कंपनी की इस बाइक की कुल 148712 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई। कंपनी की ओर से इस बाइक को 100 और 125 सीसी सेगमेंट में उपलब्ध करवाया जाता है। भारतीय बाजार में तीसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बाइक पल्सर रही। अगस्त 2023 के दौरान इसकी कुल 90685 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी की ओर से इस बाइक को कई सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जिसकी शुरुआत 125 सीसी से होती है और 400 सीसी सेगमेंट तक में इस बाइक को ऑफर किया जाता है।
Know how the last week of september, 25 september to 01 october 2023 was for the automobile world
Kia Sonet Aurochs Edition - फोटो : Kia India
जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर स्विफ्ट कार को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्द ही इसके नए वर्जन को लाने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विफ्ट हैचबैक को अगले साल की शुरुआत तक फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कई बदलाव किए जाएंगे। साथ ही इसके इंजन को भी और बेहतर किया जा सकता है। मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर आने वाली डिजायर को कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। नई जनरेशन वाली डिजायर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। जिनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही नई डिजायर में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन दिया जा सकता है। जिसे पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड तकनीक से भी जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई डिजायर को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। डिजायर की तरह ही होंडा की ओर से अमेज को ऑफर किया जाता है। भारतीय बाजार में फिलहाल दूसरी जनरेशन की अमेज की बिक्री की जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना नई जनरेशन की अमेज को भारत लाने की है। जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल तक ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसके पहले इसे ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन अमेज में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं। किआ की ओर से सोनेट के फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अभी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। जिसके बाद साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में इसे आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how the last week of september, 25 september to 01 october 2023 was for the automobile world
कार रिकॉल - फोटो : सोशल मीडिया
34 लाख से ज्यादा कारों को किया रिकॉल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में किआ और ह्यूंदै ने अपनी लाखों कारों को रिकॉल किया है। कंपनियों को अपनी कारों में खामी की जानकारी मिली। जिसके बाद अमेरिका में इन कारों और एसयूवी को रिकॉल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन की ओर से एक पोस्ट की गई, जिनमें जानकारी दी गई है कि एबीएस से तरल पदार्थ का रिसाव हो सकता है। जिससे आग लगने का खतरा हो सकता है। जिस कारण वाहन मालिकों को अपने वाहन घर से दूर सुरक्षित जगह पर पार्क करने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही वाहन निर्माताओं की ओर से रिकॉल को जारी करने की बात कही गई है। किआ की ओर से अमेरिका में प्रभावित वाहनों को 14 नवंबर से रिकॉल करेगी। जबकि ह्यूंदै की ओर से 21 नंवबर की तारीख तय की गई है। जिसके बाद एंटी लॉक ब्रेकिंग फ्यूज को वाहन मालिक से बिना कोई चार्ज लिए बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Know how the last week of september, 25 september to 01 october 2023 was for the automobile world
Tata Nexon EV Facelift - फोटो : Tata Motors
सितंबर 2023 में लॉन्च हुईं ये टॉप-5 एसयूवी
4 सितंबर को लॉन्च की गई होंडा एलिवेट के पास भारत में होंडा की किस्मत बदलने की बड़ी जिम्मेदारी है। अपने सेगमेंट में यह ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और अन्य जैसे लोकप्रिय कारों को टक्कर देगी। होंडा एलिवेट में एकमात्र नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो होंडा सिटी में भी इस्तेमाल की जाती है। यह इंजन 119 bhp का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल या CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। टाटा की लोकप्रिय एसयूवी, नेक्सन को एक बड़ा अपडेट मिला और इसे 14 सितंबर को लॉन्च किया गया। एसयूवी को अब एक स्लीक डिजाइन, कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित एक अपडेटेड इंटीरियर और अन्य अपडेट के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। नेक्सन इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) वर्जन के साथ, टाटा मोटर्स ने 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्पों के साथ-साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स विकल्पों को बरकरार रखा है। हालांकि, टाटा ने अपडेट के साथ एक नया DCT गियरबॉक्स भी पेश किया है। नेक्सन के लॉन्च के साथ-साथ, कार निर्माता ने नेक्सन ईवी को भी बड़ा अपडेट दिया है। साइड से होने प्रभाव से बचाव के लिए इसकी चेसिस को मजबूत करके, इसके आईसीई सिबलिंग की तुलना में एक विशिष्ट डिजाइन, एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक नया ब्रांड नाम और बहुत कुछ करके इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नेक्सन ईवी बैटरी पैक के समान विकल्प के साथ पेश किया जाना जारी रहेगा। हालांकि, टाटा उनसे कुछ अतिरिक्त रेंज हासिल करने में कामयाब रहा है, जिसकी वजह से नेक्सन एलआर वर्जन 465 किमी की रेंज पेश करता है। वोल्वो को भारत में ईवी के साथ सफलता मिली है और बेड़े में शामिल होने वाली कार लेटेस्ट C40 रिचार्ज है, जो XC40 रिचार्ज का कूपे वर्जन है। ग्रिल के ऊपरी हिस्से को कवर करने के साथ वाहन को अपनी विशिष्ट इलेक्ट्रिक वोल्वो स्टाइल मिलती है, जो इसे आईसीई वर्जन की तुलना में अलग बनाती है। C40 रिचार्ज में ड्राइवट्रेन XC40 रिचार्ज के समान है, जो 78kWh बैटरी पैक है, हालांकि, एसयूवी कूपे 530 किमी की थोड़ी ज्यादा रेंज देता है। मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी ईवी पेशकश का विस्तार करते हुए ईक्यूई एसयूवी की शुरुआत के साथ एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भी लॉन्च की है। EQE कार निर्माता द्वारा पेश किया गया तीसरा ऑल-इलेक्ट्रिक वाहन है और यह सिंगल, टॉप-स्पेक वैरिएंट में उपलब्ध है जो अपने ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ 550 किमी की रेंज देता है। मर्सिडीज बैटरी पैक के लिए 10 साल की वारंटी भी दे रही है, जिससे मर्सिडीज ईवी के लिए ऐसा करने वाली एकमात्र कार निर्माता बन गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed