फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   jeep recalls about 90 thjousand units of grand cherokees due to technical issue, know details

Jeep Suv Recall: अमेरिका की एसयूवी बनाने वाली कंपनी ने रिकॉल की हजारों यूनिट्स, जानें डिटेल

Mon, 29 May 2023 02:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 29 May 2023 02:13 PM IST
सार

अमेरिकी एसयूवी बनाने वाली कंपनी जीप की ओर से एक एसयूवी की हजारों यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। कंपनी की ओर से किस खामी के कारण एसयूवी को रिकॉल किया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
jeep recalls about 90 thjousand units of grand cherokees due to technical issue, know details
Jeep Grand Cherokee - फोटो : Jeep India

विस्तार

एसयूवी बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जीप की ओर से करीब 90 हजार एसयूवी को रिकॉल किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने किस एसयूवी की 90 हजार यूनिट्स को किस खामी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल किया है।

विज्ञापन


कितनी यूनिट्स हुई रिकॉल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकन कंपनी जीप की ओर से अमेरिका में करीब 90 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। जानकारी के मुताबिक जीप की ग्रैंड चेरोकी और चेरोकी एल की कुल 89372 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुई रिकॉल
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही एसयूवी की 89372 यूनिट्स में संभावित रूप से स्टेयरिंग कॉलम में तकनीकी परेशानी की जानकारी मिलने के बाद सभी यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

कब बनीं हुई यूनिट्स कीं रिकॉल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप की ओर से बताया गया है कि साल 2021 से लेकर साल 2023 के बीच बनाई गईं यूनिट्स को ही रिकॉल किया गया है। ग्रैंड चेरोकी की 2022 से 2023 के बीच और चेरोकी एल की 2021 से 2023 के बीच बनीं 89372 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

ग्राहकों को क्या करना होगा
जब भी कोई कार कंपनी की ओर से किसी कार को रिकॉल किया जाता है। तो ग्राहकों को इसकी जानकारी सोशल मीडिया, ई-मेल, फोन आदि के जरिए दी जाती है। जिसके बाद ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर कार के विन नंबर के जरिए इस बात का पता लगाया जा सकता है कि उनकी कार को रिकॉल किया गया है या नहीं। अगर रिकॉल की गई यूनिट्स में किसी ग्राहक की कार होती है तो फिर उसे नजदीकी सर्विस सेंटर में जाकर जानकारी देनी होती है और समय मिलने के बाद प्रभावित कार में समस्या को ठीक किया जाता है। इसके लिए कंपनी की ओर से किसी भी तरह से ग्राहक से कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
 

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed