फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   January to March luxury car sales down 35 parcent respite unlikely soon  

लग्जरी कारों की बिक्री भी हुई धड़ाम, बड़ी कंपनियां छुपा रही हैं आंकड़े!

Tue, 21 Apr 2020 01:13 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
January to March luxury car sales down 35 parcent respite unlikely soon  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारत में लॉकडाउन के चलते इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही में लग्जरी कारों की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। जो बिक्री पिछले साल इसी अवधि से 35 फीसदी कम है। मर्सिडीज बेंज इंडिया की बिक्री इस तिमाही में 38.5 फीसदी घट गई है। यानी उनकी कुल बिक्री 2386 इकाई रह गई है। जबकि बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कुल 2482 इकाइयां बेची हैं। वहीं ऑडी ने जनवरी से मार्च 2020 की बिक्री के आंकड़ों को साझा करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन

मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि बाजार की मौजूदा चुनौतियां कुछ समय तक जारी रहेंगी और इसमें धीरे-धीरे सुधार होगा। लेकिन इसके लिए किसी का इंतजार नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद लगा रहे हैं कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए 2020 चुनौतीपूर्ण वर्ष रहेगा और इस समय इसका अनुमान लगाना असंभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेंक ने यह भी कहा कि मर्सिडीज बेंज कंपनी उत्पादन और बिक्री को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। हम अपनी किसी भी योजना को रद्द नहीं करेंगे क्योंकि हम ग्राहक हित बनाए रखना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मर्सिडीज बेंज डीलरों के साथ मिलकर काम कर रही है। हम मौजूदा स्थिति में उनके साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन

वहीं ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि ऑटो उद्योग लगभग दो साल से मंदी के दौर से गुजर रहा है। जबकि 2020 में लॉकडाउन के चलते चुनौतियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा है और हम अगली कुछ तिमाहियों में कुछ अच्छे की उम्मीद कर रहे हैं।

साथ ही ऑडी इंडिया ने कहा कि हम ऐसी कई पहल कर रहे जिससे हमारे डीलर सुरक्षित रहें। वहीं उनकी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed