फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Indian Racing League Goa & Navi Mumbai Rounds Postponed to 2026 Know Details

Indian Racing League: इंडियन रेसिंग लीग का शेड्यूल बदला, गोवा और नवी मुंबई की स्ट्रीट रेस अब 2026 में

Thu, 13 Nov 2025 10:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 10:46 PM IST
सार

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2025 के कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया गया है। आयोजक RPPL ने घोषणा की है कि इंडियन रेसिंग लीग (IRL) की स्ट्रीट रेस, जो इस साल गोवा और नवी मुंबई में होनी थीं, अब अगले साल यानी 2026 तक टाल दी गई हैं। 

विज्ञापन
Indian Racing League Goa & Navi Mumbai Rounds Postponed to 2026 Know Details
Racing Car - फोटो : Freepik

विस्तार

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2025 के कैलेंडर में बड़ा बदलाव किया गया है। आयोजक RPPL (रेसिंग प्रमोशन्स प्राइवेट लिमिटेड) ने घोषणा की है कि इंडियन रेसिंग लीग (IRL) की स्ट्रीट रेस, जो इस साल गोवा और नवी मुंबई में होनी थीं, अब अगले साल यानी 2026 तक टाल दी गई हैं। 
विज्ञापन


नया कैलेंडर इस तरह बनाया गया है कि दर्शकों का अनुभव बेहतर हो सके। और आयोजकों को नई स्ट्रीट सर्किट लोकेशन तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके। इस बदलाव से यह भी तय हो गया है कि IRL का मौजूदा सीजन अब फरवरी 2026 में खत्म होगा, जबकि पहले इसे 2025 के आखिर में समाप्त होना था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV: इलेक्ट्रिक वाहन और प्रदूषण, क्या है इसका सच और इससे जुड़ी गलतफहमी, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

F4 इंडिया 2025 का सीजन जारी रहेगा- इस हफ्ते कोयंबटूर में राउंड 4
जहां इंडियन रेसिंग लीग को आगे बढ़ाया गया है, वहीं F4 इंडिया का शेड्यूल बिना रुकावट जारी रहेगा। राउंड 4 इस सप्ताह (14-16 नवंबर) कोयंबटूर के कारी मोटर स्पीडवे पर आयोजित होगा, जहां देश-विदेश के कई युवा ड्राइवर सुपर लाइसेंस पॉइंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

दिसंबर में F4 इंडिया का सीजन फाइनल होगा, हालांकि इसके लिए अभी कोई जगह निर्धारित नहीं की गई है। RPPL ने कहा है कि फाइनल राउंड का स्थान जल्द ही तय कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Road Tax: गाड़ी खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन- कौन सा टैक्स भरें? लाइफटाइम या पांच साल वाला, कौन-सा विकल्प बेहतर?

कैलेंडर क्यों बदला गया? RPPL ने दी वजह
RPPL की ओर से जारी बयान में कहा गया, "इंडियन रेसिंग फेस्टिवल का कैलेंडर इसलिए बदला गया है ताकि रेसिंग अनुभव और फैन एंगेजमेंट दोनों बेहतर हो सकें। नई स्ट्रीट रेस के लिए तैयारी और सुरक्षा मूल्यांकन में समय लगता है, इसलिए 2026 का विकल्प अधिक व्यावहारिक है।" 

यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि आयोजन को लेकर RPPL कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। स्ट्रीट ट्रैक रेसिंग में सुरक्षा, सड़क की क्वालिटी, बैरियर सिस्टम, एस्केप जोन और जन-समर्थन जैसी चीजें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं।

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: 'भारत की ऑटो राजधानी', कैसे यह शहर बन गया देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का केंद्र 

गोवा स्ट्रीट रेस: विरोध और तैयारी की वजह से शेड्यूल बदला
गोवा की स्ट्रीट रेस पहले 1-2 नवंबर 2025 को वास्को के समुद्र तट के पास होनी थी। यह जगह बेहद आकर्षक मानी जा रही थी, क्योंकि समुद्र किनारे स्ट्रीट रेस भारत में पहली बार होने वाली थी।

लेकिन कुछ स्थानीय पार्षदों और नागरिकों ने ट्रैफिक, सुरक्षा और पर्यावरण को लेकर आपत्तियां उठाईं। इसके बाद आयोजकों ने रेस को किसी नए वेन्यू पर शिफ्ट करने का निर्णय लिया, और तैयारी के लिए अधिक समय की जरूरत को देखते हुए इसे जनवरी 2026 तक टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें - New FASTag Rule 2025: 15 नवंबर से फास्टैग के नए नियम, इन गलतियों से बचें, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल

नवी मुंबई की स्ट्रीट रेस भी 2026 तक बढ़ी
नवी मुंबई में 3.753 किलोमीटर लंबा सर्किट बनाया जा रहा था, जो पाम बीच रोड से शुरू होकर नेरुल झील के आसपास घूमता है। यह 2025 के फेस्टिवल का अंतिम राउंड होने वाला था, लेकिन अब यह फरवरी 2026 में आयोजित होगा।

स्ट्रीट सर्किट के निर्माण में बड़ी चुनौतियां होती हैं:
  • सड़क समतल करना
  • सुरक्षा बैरियर लगाना
  • रन-ऑफ एरिया तय करना
  • स्थानीय ट्रैफिक डायवर्जन योजना बनाना
इन्हीं कारणों से रेस को आगे खिसकाना पड़ा।

यह भी पढ़ें - Electric Car: ये हैं टॉप-5 मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार जिनकी रेंज है सबसे दमदार, कीमत आठ लाख रुपये से शुरू

FIA सुपर लाइसेंस पॉइंट्स के नियम- F4 इंडिया पर असर पड़ सकता है
F4 इंडिया देश की एकमात्र मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप है जो ड्राइवरों को F1 में प्रवेश के लिए जरूरी सुपर लाइसेंस पॉइंट्स देती है।
लेकिन FIA के नियम बेहद सख्त हैं। पूरा पॉइंट मिलना तभी संभव है जब:
  • चैंपियनशिप में कम से कम 5 राउंड हों
  • और ये राउंड 3 अलग-अलग FIA-सर्टिफाइड ट्रैक्स पर आयोजित किए जाएं
अभी तक चेन्नई (Madras International Circuit) और कोयंबटूर (Kari Motor Speedway) इन दो ट्रैक्स पर ही रेस हुई हैं। राउंड 4 भी कोयंबटूर में है।

इसलिए दिसंबर में होने वाला फाइनल किसी तीसरे FIA-सर्टिफाइड ट्रैक पर होना अनिवार्य है। वरना ड्राइवरों को आधे पॉइंट्स ही मिलेंगे। जो उनके करियर में बड़ी बाधा बन सकता है।

यह भी पढ़ें - Maserati EV: मासेराती ने भारत में लॉन्च की ग्रैन टूरिज्मो और ग्रैन कैब्रियो फोल्गोर ईवी, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - 125cc Bikes: ये हैं सबसे दमदार टॉप-5 वैल्यू-फॉर-मनी 125cc बाइक्स, कीमत है एक लाख रुपये से कम 

भारत में मोटरस्पोर्ट को बढ़ावा देने में यह शेड्यूल अहम
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल पिछले कुछ वर्षों में देश की सबसे महत्वपूर्ण रेसिंग सीरीज में बदल गया है। नए ट्रैक्स, नए दर्शक, और नई प्रतिभाओं के लिए यह प्लेटफॉर्म काफी संभावनाएँ पेश करता है। गोवा और नवी मुंबई में स्ट्रीट सर्किट्स का बनना भारतीय मोटरस्पोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकता है। 

यह भी पढ़ें - Car Sales October 2025: अक्तूबर 2025 की कार बिक्री रिपोर्ट, भारत के टॉप-5 चार्ट में हावी रहीं ये कारें 

यह भी पढ़ें - Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले में ह्यूंदै i20 मालिक ने की ये बड़ी भूल, कार बेचते वक्त आप न करें ये गलतियां 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed