फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

Tue, 13 Dec 2022 12:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Dec 2022 12:19 PM IST
सार

देश में प्रदूषण और महंगा पेट्रोल डीजल लगातार समस्या बनता जा रहा है। दोनों समस्याओं पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में सरकार ने फ्लेक्स फ्यूल वाले वाहनों को बढ़ावा देने की बात कही है।

विज्ञापन
indian govt is planning to promote flex fuel and vehicles to reduce pollution
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को दिल्ली में सियाम की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फ्लेक्स फ्यूल तकनीक से चलने वाले वाहनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि फ्लेक्स फ्यूल से प्रदूषण में काफी कमी लाई जा सकती है। इसी के साथ इससे कच्चे तेल के दाम में आने वाले उतार-चढ़ाव से भी बचा जा सकता है।

फ्लेक्स फ्यूल को है अपनाने की जरूरत

indian govt is planning to promote flex fuel and vehicles to reduce pollution
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल को अपनाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि देश में 40 फीसदी प्रदूषण सिर्फ जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों से होता है। गडकरी ने कहा कि अगर देश में फ्लेक्स फ्यूल से वाहनों को चलाया जाए तो इससे प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही कच्चे तेल के दाम में आने वाले उतार-चढ़ाव से भी काफी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद भी जताई कि देश में जल्द से जल्द फ्लेक्स फ्यूल वाले वाहन आएंगे जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान

ई-20 के लिए तय की डेडलाइन

indian govt is planning to promote flex fuel and vehicles to reduce pollution
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में ईथेनॉल वाले पेट्रोल को बड़ी मात्रा में बनाने की क्षमताओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही सरकार ने 20 फीसदी ईथेनॉल वाले पेट्रोल को देशभर में शुरू करने समयसीमा को भी तय किया है। उनके मुताबिक साल 2023 से पूरे देश में 20 फीसदी ईथेनॉल वाला पेट्रोल मिलने लगेगा।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर से मिल रहा रोजगार

indian govt is planning to promote flex fuel and vehicles to reduce pollution
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी बताया कि देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के जरिए रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो सेक्टर देश में करीब चार करोड़ लोगों को रोजगार देता है। इस सेक्टर से ही सरकार को अधिकतम जीएसटी का भुगतान भी किया जाता है। इसके साथ ही देश में ऑटो कंपोनेंट्स के निर्यात की भी अपार संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन

मैं हूं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण व्यक्ति

indian govt is planning to promote flex fuel and vehicles to reduce pollution
एक्सप्रेस वे और नेशनल हाइवे पर बढ़ेगी स्पीड लिमिट - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में उन्होंने वाहन निर्माताओं से कहा कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से मैं आप सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण व्यक्ति हूं। क्योंकि मेरे पास एनएचएआई भी है। जिसके जरिए देश की सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनका मंत्रालय देश में 27 नए एक्सप्रेस वे का निर्माण कर रहा है। जिसका सीधा फायदा ऑटोमोबाइल सेक्टर को होगा।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed