फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   include these habits in bike riding you will always be safe

Bike Riding Tips: इन पांच टिप्स को हमेशा दिमाग में रखें, सेफ हो जाएगी बाइक राइडिंग

Tue, 27 Aug 2024 04:53 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

बाइक चलाने वाले काफी राइडर गलत ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर बाइक राइडर गलत राइडिंग की वजह से हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे में सुरक्षित बाइक राइडिंग के लिए जरूरी है कि कुछ खास टिप्स का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
include these habits in bike riding you will always be safe
Bike Riding Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आप बाइक से रोजाना का सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, अक्सर बाइक राइडर कुछ छोटी-मोटी गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से कभी कोई बड़ा हादसा हो जाता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि सड़क पर सुरक्षित राडडिंग के लिए जरूरी है कि यातायात के सभी नियमों का सही ढंग से पालन किया जाए। इस खबर में नीचे जानिए बाइक चलाते वक्त किन बातों को दिमाग में रखना है, ताकि किसी भी तरह की दिक्कत न हो। 

विज्ञापन

साइड मिरर का करें सही इस्तेमाल

अगर आप अक्सर मोटरसाइकिल से सफर करते हैं तो बाइक में दिए गए साइड मिरर का सही ढंग से इस्तेमाल करें। जी हां, अक्सर बाइक राइडर साइड मिरर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं। मगर साइड मिरर बाइक को किसी भी बड़े हादसे से बचा सकते हैं। बाइक राइडर को साइड मिरर की मदद से पीछे से आने वाले ट्रैफिक की जानकारी मिल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही गियर में चलाएं बाइक

आप अगर बाइक के साथ अक्सर किसी लंबे सफर पर जाते हैं तो ऐसे में बाइक को सही गियर के साथ चलाना बेहद जरूरी है। हादसा होने के पीछे कई बार राइडर का गलत गियर में बाइक चलाना भी एक बड़ा कारण होता है। जी हां, बाइक की रफ्तार के हिसाब से गियर बदलना चाहिए। ऐसा करने से बाइक का संतुलन सही रहता है और इंजन पर भी ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

ओवरटेक करते वक्त रखें ध्यान

बाइक का सफर सेफ रहें, इसके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि बाइक राइडर की नजर हमेशा सड़क पर होनी चाहिए। साथ ही आस-पास के वाहनों पर भी बराबर नजर रखनी है, ताकि सड़क पर चल रहे किसी भी अन्य वाहन के साथ टकराव न हो। इसके अलावा सड़क पर ओवरटेक करने से पहले पीछे से आने वाले वाहनों को सही इंडीकेटर देना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कई बार बाइक किसी वाहन के साथ टकरा सकती है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।

राइडर की नींद होनी चाहिए पूरी

मोटरसाइकिल चलाते वक्त राइडर की नींद पूरी होनी चाहिए। कई बार हादसे के पीछे एक बड़ी वजह होती है कि राइडर रातभर सोते नहीं है और अगले दिन किसी लंबी बाइक राइड पर निकल जाते हैं। ऐसे में किसी भी खतरे से बचने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। 

नियंत्रित रखें बाइक की गति

बड़े शहरों की चौड़ी सड़कों पर अक्सर बाइक राइडर तय गति से ज्यादा पर बाइक चलाते हैं। ऐसे में कभी कोई आपात स्थिति आ जाए तो अचानक से ब्रेक लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। भले ही बाइक में ड्रम ब्रेक हो, मगर फिर भी बाइक के ब्रेक उस समय पर काम नहीं करे तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में बाइक को हमेशा सीमित गति के साथ चलाना ही सेफ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed