फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   IIM Vadodara students make AC Helmet for Traffic Police to beat scorching heat waves summers in India

AC Helmet: IIM छात्रों के बनाए अनोखे 'एसी हेलमेट', वडोदरा पुलिस पहन चिलचिलाती गर्मी को दे रही है मात

Tue, 16 Apr 2024 05:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

चिलचिलाती धूप सभी को परेशान कर रही है। खासकर उन्हें जिन्हें अपना पूरा दिन बाहर बिताना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, गुजरात के वडोदरा में आईआईएम के छात्रों ने एक अनोखा रास्ता निकाला है।

विज्ञापन
IIM Vadodara students make AC Helmet for Traffic Police to beat scorching heat waves summers in India
IIM Vadodara students make AC helmets - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में गर्मियों की शुरुआत के साथ, चिलचिलाती धूप सभी को परेशान कर रही है। खासकर उन्हें जिन्हें अपना पूरा दिन बाहर बिताना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, गुजरात के वडोदरा में आईआईएम के छात्रों ने एक अनोखा रास्ता निकाला है। इन छात्रों ने एक एयरकंडीशंड (वातानुकूलित) हेलमेट विकसित किया है, जो तेज गर्मी में राहत पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

IIM Vadodara students make AC Helmet for Traffic Police to beat scorching heat waves summers in India
IIM Vadodara students make AC helmets - फोटो : PTI
इन हेलमेटों को बैटरी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। जो कड़ी धूप के नीचे लंबी शिफ्टों के दौरान पहनने वालों को आराम पहुंचाते हैं। इन हेलमेट को पहनने के बाद सिर के चारों ओर ठंडी हवा का झोंका मिलता रहता है, जो कड़ी धूप में खड़े किसी व्यक्ति के लिए वरदान से कम नहीं। वडोदरा ट्रैफिक पुलिस विभाग ने अपने कर्मियों को पहले ही ये एसी हेलमेट देना शुरू कर दिया है। दिन के सबसे गर्म घंटों में ड्यूटी में तैनात लगभग 450 ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को इन खास हेलमेट से लैस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ये एसी हेलमेट पूरे भारत में आम लोगों के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस के लिए मानक उपकरण बन सकते हैं। यह निर्धारित करने में डिजाइन की विस्तारशीलता और इसकी कीमत जैसी चीजें अहम भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन

गर्मी से संबंधित बीमारियां जैसे गर्मी से होने वाली थकान और हीटस्ट्रोक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती हैं। खासकर गर्म और उमस भरे मौसम में। एसी हेलमेट इसे पहनने वालों को ठंडा रखने और गर्मी से संबंधित बीमारियों की संभावना को कम करके इन जोखिमों को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

इसके अलावा, यह मोटर चालकों के लिए सुरक्षा उपकरण को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये दुर्घटनाओं के मामले में आपको गंभीर चोटों से बचाने के लिए बनाए गए हैं। सड़क पर बिना हेलमेट पहनना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed