फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to save your car engine from seizing, then keep these things in mind, know the details

Car Tips: कार के इंजन को सीज होने से है बचाना, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Sat, 13 Jan 2024 10:38 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 13 Jan 2024 10:38 AM IST
सार

कार के इंजन को सीज होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना काफी ज्यादा जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to save your car engine from seizing, then keep these things in mind, know the details
car Engine Seize

विस्तार

कार में इंजन सबसे महंगा हिस्सा होता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो फिर उसे ठीक करवाने में समय और खर्च दोनों होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर इंजन को सीज होने से बचाना है तो किन बातों का ध्यान रखकर ऐसा किया जा सकता है।

विज्ञापन


ओवरहीट से खतरा
इंजन सीज होने से पहले हमेशा इंजन ओवरहीट होने लगता है। अगर आपकी कार में भी इस तरह की परेशानी बार-बार आ रही है, तो कार को चलाने की जगह किसी अच्छे मेकैनिक को कार दिखानी चाहिए। ऐसा न करने पर आपकी कार का इंजन सीज हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइमिंग बेल्ट टूटना
कार के इंजन को चलाने के लिए टाइमिंग बेल्ट का उपयोग किया जाता है। लापरवाही के साथ लगातार कार चलाने के कारण भी टाइमिंग बेल्ट खराब होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा करने से कई बार टाइमिंग बेल्ट टूट जाती है। एक बार यह टूट जाए तो फिर इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

इंजन में पानी जाने पर
इंजन सीज होने का खतरा तब भी बढ़ जाता है जब इंजन में पानी चला जाए। इंजन में पानी जाने के कारण पिस्टन खराब हो सकता है। जिसके बाद ही इंजन सीज हो जाता है। इसलिए कभी भी कार को उस जगह न चलाएं जहां पर पानी काफी ज्यादा हो।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

खराब ईंधन से होता है खतरा
इंजन सीज होने का एक और मुख्य कारण खराब क्वालिटी का पेट्रोल या डीजल का उपयोग करना भी होता है। लंबे समय तक खराब क्वालिटी या मिक्सिंग वाले ईंधन के उपयोग के कारण इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब होने लगते हैं। जिस कारण इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed