फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you want to keep CNG and PNG cars safe, then do not do these four carelessness, know everything

Car Care Tips: सीएनजी और पीएनजी कारों को रखना है सुरक्षित, तो न करें ये चार लापरवाही, जानें सबकुछ

Tue, 30 Jan 2024 10:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 30 Jan 2024 10:53 AM IST
सार

अक्सर लोगों की लापरवाहियों के कारण सीएनजी और पीएनजी कारों में हादसे हो जाते हैं। लेकिन किन लापरवाहियों से बचकर कार सुरक्षित रखी जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to keep CNG and PNG cars safe, then do not do these four carelessness, know everything
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

देश में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी और पीएनजी ईंधन का उपयोग कार चलाने में करते हैं। लेकिन छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण कार में हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इनसे कैसे बचा जा सकता है।

विज्ञापन


खराब क्वालिटी से बढ़ते हैं हादसे
सीएनजी और पीएनजी किट को कंपनियों के अलावा बाहर से भी लगवाया जा सकता है। लेकिन कई डीलर खराब क्वालिटी के पार्ट्स का उपयोग करते हैं। जिससे गाड़ी की सुरक्षा के साथ समझौता हो जाता है। इसके साथ ही कई बार खराब क्वालिटी के कारण कार में आग लगने जैसे हादसे भी हो जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही से हादसे
कई बार किट लगाते हुए कार के पुराने तारों को काटना पड़ता है। लेकिन लापरवाही के कारण इनको ठीक तरह से बंद नहीं किया जाता। ऐसे में इन तारों में शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। अगर ऐसा होता है तो कार के साथ हादसा भी हो जाता है।


यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

सिगरेट से खतरा
कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कार में बैठकर ही सिगरेट पीते हैं। लेकिन सीएनजी और पीएनजी कारों में ऐसा करना हादसे के खतरे को बढ़ाता है। असल में सीएनजी और पीएनजी गैस होती हैं और यह अन्य ईंधन के मुकाबले ज्यादा तेजी से आग पकड़ती हैं। ऐसे में अगर कार में बैठकर सिगरेट पी जाए तो हादसे का खतरा बढ़ता है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

समय पर सर्विस है जरूरी
अगर आपकी कार में सीएनजी या पीएनजी किट लगी है। तो समय पर गाड़ी की सर्विस करवाना काफी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट्रोल कार के मुकाबले इन कारों में ज्यादा वजन होता है। जिससे कार को ज्यादा क्षमता से काम करना पड़ता है। इसके साथ ही सर्विस के दौरान सीएनजी और पीएनजी किट में जरूरी अपडेट भी किया जाता है। इसलिए इन कारों की सर्विस समय पर करवाना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed