{"_id":"655db25a3d778c05ed03dd2f","slug":"if-you-want-higher-average-from-cng-car-then-keep-these-things-in-mind-know-everything-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: सीएनजी कार से चाहते हैं ज्यादा एवरेज, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: सीएनजी कार से चाहते हैं ज्यादा एवरेज, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ
Wed, 22 Nov 2023 01:22 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:22 PM IST
सार
अगर आपके पास भी सीएनजी कार है। तो आप किन बातों का ध्यान रखते हुए उससे ज्यादा एवरेज ले सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
भारत में मिलने वाली सीएनजी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में बड़ी संख्या में लोग सीएनजी कारों को चलाते हैं। लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो सीएनजी कारों से भी और ज्यादा एवरेज पाई जा सकती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिनको अपनाने के साथ ही आपकी सीएनजी कार ज्यादा बेहतर एवरेज देगी।
विज्ञापन
सीएनजी कारों की है मांग
देशभर में सीएनजी पंप की बढ़ती संख्या के साथ ही पेट्रोल के मुकाबले कम खर्च आने के कारण लोग सीएनजी कारों को चलाना काफी पसंद करते हैं। इसलिए कई कंपनियों की ओर से अपनी कारों को सीएनजी ईंधन के विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है। वहीं कुछ लोग अपनी पुरानी कार में भी सीएनजी किट को लगवाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
इंजन ऑयल का रखें ध्यान
सीएनजी और पेट्रोल कार के लिए कंपनियों की ओर से कुछ खास तरह के इंजन ऑयल ऑफर किए जाते हैं। लेकिन अगर आपकी कार सीएनजी पर चलती है तो बाजार से खासतौर पर सीएनजी कारों के लिए बनाए गए इंजन ऑयल का उपयोग करना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
एयर फिल्टर का रखें ध्यान
सीएनजी कार में भी एयर फिल्टर का काम इंजन तक हवा को पहुंचाना होता है। अगर आप अपनी सीएनजी कार से ज्यादा एवरेज चाहते हैं तो समय निकालकर एयर फिल्टर को साफ करना चाहिए। इससे इंजन तक जाने वाली हवा की मात्रा में सुधार होता है। अगर आपकी कार ज्यादा प्रदूषण और धूल मिट्टी के बीच चलती है तो चार से पांच हजार किलोमीटर या सर्विस के समय एयर फिल्टर को बदलना बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
स्पार्क प्लग भी बदलें
पेट्रोल कार के मुकाबले सीएनजी कार में स्पार्क प्लग को समय से बदलने पर ज्यादा बेहतर एवरेज पाने में मदद मिलती है। जानकारों के मुताबिक सीएनजी कार के लिए कुछ कंपनियों की ओर से खास स्पार्क प्लग बनाए जाते हैं। जिनके उपयोग से एवरेज और परफॉर्मेंस में सुधार होता है। इसके अलावा करीब 15 से 20 हजार किलोमीटर तक कार चलाने के बाद इनको बदलना भी बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
टायर में हवा का ध्यान
किसी भी तरह की कार में अगर टायर की हवा कम हो तो एवरेज में कमी आती है। अगर आप अपनी सीएनजी कार में हवा का ध्यान रखें तो बिना कोई अतिरिक्त खर्चा किए एवरेज में सुधार किया जा सकता है। टायर में सही मात्रा में हवा होने से इंजन पर अतिरिक्त भार नहीं आता और एवरेज बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल