फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   If you keep these things in mind while riding a bike, you will never be a victim of an accident

Bike Care Tips: अगर बाइक चलाते हुए रखते हैं इन बातों का ध्यान, तो कभी नहीं होंगे हादसे का शिकार

Tue, 31 Oct 2023 08:41 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 31 Oct 2023 08:41 AM IST
सार

बाइक चलाते हुए लापरवाही बरतने पर हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you keep these things in mind while riding a bike, you will never be a victim of an accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाइक चलाते हुए कार के मुकाबले ज्यादा सुरक्षा की जरूरत होती है। अगर इस दौरान लापरवाही बरती जाए तो हादसा होने के साथ ही गंभीर चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। बाइक चलाते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हम इसकी जानकारी आपका इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


ज्यादा स्पीड में ना चलाएं
बाइक राइडर कई बार बाइक को काफी तेज स्पीड में चलाते हैं। लेकिन वह इस बात को भूल जाते हैं कि बाइक की स्पीड जितनी ज्यादा होगी, सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी उतना ज्यादा हो जाएगा। हमेशा इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि जब भी बाइक चलाएं तो तय लिमिट में ही बाइक चलाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ आप सुरक्षित रह पाएंगे, बल्कि चालान और अन्य परेशानियों से भी बच पाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर का रखें ध्यान
सड़क पर सुरक्षित बाइक चलाने में टायर का भी महत्वपूर्ण काम होता है। अगर बाइक के टायर ज्यादा घिस जाएं तो बाइक के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही बाइक पर राइडर का कंट्रोल भी घिसे हुए टायर के कारण कम हो जाता है। इसलिए अगर आपकी बाइक के टायर भी घिस चुके हैं तो बेहतर होगा कि आप इनको जल्द ही बदल दें। इससे आप सफर के दौरान सुरक्षित रह पाएंगे।


यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

ब्रेक भी हैं जरूरी
बाइक को जितनी तेज चलाया जाता है तो उसे रोकने के लिए ब्रेक का सही से काम करना भी काफी जरूरी हो जाता है। अगर बाइक में ब्रेक कम हैं तो फिर तेज स्पीड को कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि बाइक को कम स्पीड में चलाएं साथ ही अगर बाइक के ब्रेक कम लग रहे हैं तो ब्रेक्स को बदलवाएं।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

साइड मिरर का करें उपयोग
बाइक के साइड मिरर का ठीक ढंग से उपयोग किया जाना जरूरी है। इसके लिए मिरर को अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट कर लेना चाहिए, जिससे दाएं, बांए या फिर पीछे से आ रहे वाहनों को आसानी से देखा जा सके। साइड मिरर का उपयोग करने से कई दुर्घटनाओं से बचा सकता है। मिरर में सड़क पर पीछे से आ रही गाड़ियों की स्थिति को देखकर ही लेन बदलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed