{"_id":"663cea20230314fb6a05f78f","slug":"if-you-go-to-vote-by-electric-vehicles-you-will-get-these-facilities-know-plans-of-gurugram-administration-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV: इलेक्ट्रिक वाहन से जाएंगे मतदान करने, तो मिलेंगी ये सहूलियतें, जानें गुरुग्राम जिला प्रशासन की योजनाएं","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: इलेक्ट्रिक वाहन से जाएंगे मतदान करने, तो मिलेंगी ये सहूलियतें, जानें गुरुग्राम जिला प्रशासन की योजनाएं
Thu, 09 May 2024 08:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 08:52 PM IST
सार
गुरुग्राम मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रिक वाहनों से आने वाले मतदाताओं को प्राथमिकता मिलेगी। जानें गुरुग्राम जिला प्रशासन ने क्या योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन
Electric Car (For Representation Only)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम प्रशासन ने शहर के मतदान केंद्रों पर कम से कम सात "ग्रीन बूथ" स्थापित करने की योजना बनाई है। ताकि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के मालिक लंबी कतारों में इंतजार किए बिना मतदान कर सकें। प्रशासन ने पर्यावरण को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है।
प्रशासन ने कहा कि ईवी में आने वालों को निशुल्क चार्जिंग स्टेशन के साथ विशेष पार्किंग स्थल मिलेंगे। यह आदेश एक ही ईवी में आने वाले परिवारों तक भी लागू होता है। लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हुआ कि यह एक से ज्यादा लोगों के साथ ईवी से यात्रा करने वालों पर लागू होता है या नहीं।

गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन लोगों को ईवी का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। और पूरे शहर में और ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम मतदाताओं और उनके वाहनों की आवाजाही पर नजर रखेगी। ईवी मालिकों को अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र साथ रखने की जरूरत है। जरूरी नहीं कि हार्ड कॉपी हो, सॉफ्ट कॉपी भी यह लाभ उठाने के लिए मान्य होगी।"
यादव ने बताया कि ग्रीन बूथ में सौर पैनलों जैसी टिकाऊ तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, "मतदान केंद्रों पर तैनात वॉलन्टियर्स उन्हें अपने ईवी को पार्क करने में मदद करेंगे और उनके लिए विशेष सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा, ईवी को इन बूथों पर तैनात किया जाएगा, जिससे मतदाताओं को पहली बार टिकाऊ परिवहन विकल्पों को देखने का मौका मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "बूथों के ऊपर लगे सौर पैनल स्वच्छ, नवीकरणीय ऊर्जा पैदा करेंगे, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करेंगे और कार्बन उत्सर्जन को कम करेंगे।" अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों को 25 मई को चुनाव ड्यूटी के लिए शामिल किया गया है। जो हरियाणा में पहली बार है।
यादव ने कहा कि उन्हें अगले सप्ताह विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मतदान केंद्रों के बाहर स्वयंसेवक सुविधा से समझौता किए बिना अनुशासन बनाए रखेंगे। वे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ के प्रवेश द्वार तक पहुंचने में भी मदद करेंगे। वे बूथ के बाहर उपलब्ध अल्फाबेटिक इलेक्टोरल रोल (वर्णानुक्रमिक निर्वाचक नामावली) लोकेटरों में अपना नाम जांचकर अन्य मतदाताओं की मदद करेंगे।"

शहर में चार गुलाबी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। गुलाबी मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इन बूथों पर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, चार युवा-प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
इसके अलावा, जिला प्रशासन ने आगामी चुनावों में मतदान बढ़ाने के लिए मतदान करने वालों को छूट प्रदान करने के लिए विभिन्न मल्टीप्लेक्स चेन के सहयोग से एक अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान इस सप्ताह के आखिर से 10 मल्टीप्लेक्स चेन के 90 स्क्रीनों पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

यादव ने कहा कि अगर कोई मतदाता 25 मई को मतदान के बाद मल्टीप्लेक्स में अपनी उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाता है। तो उन्हें काउंटर से ऑफलाइन टिकट और सिनेमा हॉल में रिफ्रेशमेंट पर छूट मिलेगी।
यादव ने कहा कि कुछ मल्टीप्लेक्स निःशुल्क रिफ्रेशमेंट भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, "मल्टीप्लेक्स चेन ने गुरुग्राम जिला प्रशासन की पहल का समर्थन किया है।" अधिकारियों ने कहा कि यह ऑफर शहर के पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, वेव, मिराज और सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स में मान्य है।"