ज्यादातर लोग कार को चलाते समय काफी तेज चलाते हैं। बाद में उन्हें शिकायत होती है कि कार का एवरेज उतना नहीं मिलता जितना कार खरीदते समय बताया जाता है। अगर आपको भी यह शिकायत रहती है तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कितनी स्पीड में कार चलाने पर सबसे बेहतर एवरेज मिलता है।
तेज चलाने पर कम होता है एवरेज
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी कार को चलाते समय ज्यादा स्पीड में नहीं चलना चाहिए। इससे कार का एवरेज कम होता है। इसका सीधा कारण है कि अगर कार को तेज स्पीड में चलाया जाता है तो इंजन से ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। ज्यादा ताकत के लिए इंजन को लगातार तेज स्पीड में काम करना पड़ता है और इसके लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ती है। ज्यादा ईंधन लगने के कारण कार का एवरेज कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
किस स्पीड में चलाएं कार
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको अपनी कार से अच्छा एवरेज लेना है तो कभी-भी हाइवे पर कार को 80 किलोमीटर से ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। यह स्पीड उन कारों के लिए सही है जिनमें पांच गियर आते हैं। छह या इससे ज्यादा गियर वाली कारों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाने से बेहतर एवरेज मिलता है। कार से अच्छा एवरेज लेने के लिए एक और टिप्स को ध्यान में रखा जा सकता है। आजकल कारों में आरपीएम मीटर भी मिलता है। कार चलाते समय कार की आरपीएम को अगर दो और तीन के बीच रखा जाए तो भी रफ्तार मेंटेन हो जाती है और ईंधन की खपत कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
स्पीड कंट्रोल रखने के हैं कई फायदे
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने के कई फायदे होते हैं। इतनी स्पीड में कार को चलाने पर इंजन की लाइफ बढ़ती है। इंजन ऑयल भी जल्दी खराब नहीं होता। बार-बार गियर बदलने और ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कार भी पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है। अगर एक बार ऐसी आदत बन जाए तो हादसे का खतरा भी काफी कम हो जाता है और कार के पार्ट्स जल्दी नहीं घिसते जिससे मेंटिनेंस के दौरान खर्च होने वाले पैसे और समय को बचाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान