{"_id":"63ce6535dc59b906ad2942ab","slug":"if-you-drive-the-car-in-speed-then-the-average-gets-low-know-at-which-speed-the-car-will-give-best-average-2023-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Average: तेज चलाते हैं कार तो नहीं मिलता एवरेज, जानें किस स्पीड में कार चलाने पर होगी बचत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Average: तेज चलाते हैं कार तो नहीं मिलता एवरेज, जानें किस स्पीड में कार चलाने पर होगी बचत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:20 PM IST
सार
स्पीड और एवरेज किसी भी कार के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। सही स्पीड में कार चलाने पर ही सही एवरेज मिलता है। कार से अच्छा एवरेज लेने के लिए कितनी स्पीड पर ड्राइव करना सही होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ज्यादातर लोग कार को चलाते समय काफी तेज चलाते हैं। बाद में उन्हें शिकायत होती है कि कार का एवरेज उतना नहीं मिलता जितना कार खरीदते समय बताया जाता है। अगर आपको भी यह शिकायत रहती है तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कितनी स्पीड में कार चलाने पर सबसे बेहतर एवरेज मिलता है।
तेज चलाने पर कम होता है एवरेज
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी-भी कार को चलाते समय ज्यादा स्पीड में नहीं चलना चाहिए। इससे कार का एवरेज कम होता है। इसका सीधा कारण है कि अगर कार को तेज स्पीड में चलाया जाता है तो इंजन से ज्यादा ताकत की जरूरत होती है। ज्यादा ताकत के लिए इंजन को लगातार तेज स्पीड में काम करना पड़ता है और इसके लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ती है। ज्यादा ईंधन लगने के कारण कार का एवरेज कम हो जाता है।
अगर आपको अपनी कार से अच्छा एवरेज लेना है तो कभी-भी हाइवे पर कार को 80 किलोमीटर से ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। यह स्पीड उन कारों के लिए सही है जिनमें पांच गियर आते हैं। छह या इससे ज्यादा गियर वाली कारों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाने से बेहतर एवरेज मिलता है। कार से अच्छा एवरेज लेने के लिए एक और टिप्स को ध्यान में रखा जा सकता है। आजकल कारों में आरपीएम मीटर भी मिलता है। कार चलाते समय कार की आरपीएम को अगर दो और तीन के बीच रखा जाए तो भी रफ्तार मेंटेन हो जाती है और ईंधन की खपत कम हो जाती है।
80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने के कई फायदे होते हैं। इतनी स्पीड में कार को चलाने पर इंजन की लाइफ बढ़ती है। इंजन ऑयल भी जल्दी खराब नहीं होता। बार-बार गियर बदलने और ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कार भी पूरी तरह से कंट्रोल में रहती है। अगर एक बार ऐसी आदत बन जाए तो हादसे का खतरा भी काफी कम हो जाता है और कार के पार्ट्स जल्दी नहीं घिसते जिससे मेंटिनेंस के दौरान खर्च होने वाले पैसे और समय को बचाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।