एक ही दिन में Hyundai Venue को मिली रिकॉर्ड बुकिंग, 21 मई को होगी लांच
हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue के लिए 2 मई से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी थी। कंपनी की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट के मुताबिक नई Venue को एक ही दिन में 2000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है भारत में Venue को 21 मई को लांच किया जायेगा। इस कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। हाल ही में इसे अरब सागर में एक क्रूज शिप पर पेश किया था।
देश की पहली कनेक्टेड कार
नई Venue एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें कंपनी ने 69 प्रतिशत एडवांस्ड हाई स्ट्रैंथ स्टील (AHSS) + हाई स्ट्रैंथ स्टील (HSSI) का इस्तेमाल किया है। नई Venue देश में Hyundai की पहली स्मार्ट कनेक्टेड कार होगी जिसमें कंपनी की Blue Link टेक्नॉलजी देखने को मिलेगी। इसमें 33 स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स मिलेंगे। और इसके 10 फीचर्स खासतौर पर भारतीय बाजार के हिसाब से शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं इस कनेक्टिविटी टेक्नॉलजी में AI आधारित वॉयस कमांड, लोकेशन ट्रैक सर्विस, इंजन, सेफ्टी, और कई तमाम फीचर्स इसमें मिलेंगे। नई Venue अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से आकर्षित नजर आ आती है।
3 इंजन का ऑप्शन में मिलेगी Venue
नई Venue में 3 इंजन का ऑप्शन मिलेगा, जोकि क्रमशः 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन होंगे, विस्तार से जाने तो इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।