फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai Motor India Limited teases Adventure Editions of Creta and Alcazar

Hyundai Creta-Alcazar: लॉन्च से पहले ह्यूंदै एडवेंचर और अलकाजार एडवेंचर का टीजर हुआ जारी, देखें वीडियो

Fri, 04 Aug 2023 05:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Motor India Limited teases Adventure Editions of Creta and Alcazar
Hyundai Creta Adventure and Alcazar Adventure Teaser - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) ने पहली बार Creta और Alcazar के एडवेंचर एडिशन का टीजर जारी किया है। एसयूवी का स्पेशल एडिशन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। निर्माता ने पहले ही दोनों एसयूवी के लिए नेमप्लेट को ट्रेडमार्क कर दिया है। क्रेटा एडवेंचर एडिशन और अलकाजार एडवेंचर एडिटोइन सिर्फ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आएंगे।
विज्ञापन


टीजर में कुछ चीजें साफ हो जाती हैं। मिसाल के लिए, एक नया फॉरेस्ट ग्रीन कलर, रेड ब्रेक कैलीपर्स के साथ ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स और ऐसा लगता है कि रेड एक्सेंट के साथ साइड स्कर्ट भी हैं। इसके अलावा फ्रंट फेंडर पर एडवेंचर बैजिंग है। उम्मीद है कि ह्यूंदै थोड़ा और मजबूत लुक देने के लिए फ्रंट और रियर बंपर को भी अपडेट करेगी। फॉक्स स्किड प्लेट्स में भी बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन


केबिन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स के लिए रीडिजाइन की गई अपहोलस्ट्री और नए एलिमेंट्स हो सकते हैं। हालांकि, इंटीरियर का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि फीचर्स के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Hyundai Creta और Alcazar के एडवेंचर एडिशन के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं करेगी। क्रेटा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती रहेगी। पेट्रोल इंजन 113 bhp का अधिकतम पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। डीजल इंजन 113 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है लेकिन टॉर्क आउटपुट 250 Nm से कहीं ज्यादा है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

Alcazar में समान गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ समान डीजल इंजन भी मिलता है। हालांकि, पेट्रोल इंजन अलग है। इसकी क्षमता भी 1.5 लीटर है लेकिन इसमें टर्बोचार्जर मिलता है। यह अधिकतम 158 bhp का पावर और 253 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed