Hyundai electric SUV: ह्यूंदै ला सकती है कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी, जानें कब तक होगी लॉन्च
ह्यूंदै की ओर से भारत में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को कब तक और किस कीमत पर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ कोरियन कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह कौन सी एसयूवी हो सकती है और कब तक इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
आएगी नई एसयूवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे ए सेगमेंट एसयूवी के तौर पर लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
इस एसयूवी पर हो रहा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से कैस्पर एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है। इसके लिए टेस्टिंग को भी इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत में शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद अगले साल तक इसे लॉन्च भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
मिल रहा रिस्पांस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की कैस्पर एसयूवी को दुनिया के कई देशों में ऑफर किया जाता है। इन देशों में एसयूवी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कैस्पर के कारण कई ग्राहक कम बजट वाली एसयूवी की ओर रूख कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
किनसे होगी टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बजट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया जा सकता है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी400 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही टाटा टियागो इलेक्ट्रिक हैचबैक के साथ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कितनी होगी रेंज
जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को 300 से 400 किलोमीटर की रेंज की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में फिलहाल जो एसयूवी मिलती हैं, उनकी रेंज भी 400 से 500 किलोमीटर के बीच है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क