फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hyundai India launched low-cost car maintenance program Shield of Trust for its new customers

Hyundai ने अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया सस्ता मेंटेनेंस प्रोग्राम, पांच साल तक रहें टेंशन फ्री

Mon, 22 Feb 2021 02:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 22 Feb 2021 02:22 PM IST
सार

प्रोग्राम के तहत कंपनी का दावा है कि वह अपनी कारों पर पांच साल तक का मेंटेनेंस पैकेज कवरेज देगी। इस प्रोग्राम के तहत नए ग्राहक बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चला सकेंगे...

विज्ञापन
Hyundai India launched low-cost car maintenance program Shield of Trust for its new customers
Hyundai i20 2020 - फोटो : Hyundai India

विस्तार

दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंदे ने भारत में अपने 25 साल पूरे कर लिये हैं। कंपनी इस मौके पर सिल्वर जुबली मना रही है। इस दौरान कंपनी ने भारत में 90 लाख कारें बनाई हैं। वहीं कंपनी ने इस मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास मेंटेनेंस प्रोग्राम लॉन्च किया है। Shield of Trust प्रोग्राम पूरे देश में लागू होगा।

विज्ञापन

Shield of Trust प्रोग्राम के तहत कंपनी का दावा है कि वह अपनी कारों पर पांच साल तक का मेंटेनेंस पैकेज कवरेज देगी और वह भी कम दामों में। इस प्रोग्राम के तहत रिपेयर पार्ट्स को भी बदला जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्रोग्राम के तहत नए ग्राहक बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चला सकेंगे। इस पैकेज में 14 वियर एंड टीयर पार्ट्स जैसे ब्रैक्स, क्लच, वाइपर्स, बल्ब, होसेस बेल्ट शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै के ग्राहक इस पैकेज के तहत पांच साल तक किसी भी ह्यूंदै डीलरशिप पर पार्ट्स रिप्लेसमेंट करवा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को यह नया पैकेज तभी मिल सकेगा, जब वह नई कार लेंगे या फिर पहली फ्री सर्विस से पहले कभी भी ले सकेंगे।

विज्ञापन

ह्यूंदै के सेल्स मार्केटिंग एवं सर्विस के निदेशक तरुण गर्ग ने बताया कि कंपनी के इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के उद्देश्य यह है कि ग्राहक अपनी गाड़ी को लंबे समय तक बेफिक्र हो कर चला सकें। ताकि ग्राहक जीवनभर हमसे जुड़ सकें। कंपनी का दावा है कि उनकी सर्विस फैसिलिटीज में 360 डिग्री डिजिटल और कॉन्टैक्ट-लेस सर्विस मिलती है, जहां ग्राहक घर या ऑफिस से पिक-एंड ड्रॉप, स्टेटस अपडेट के साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। देशभर में ह्यूंदै की 1298 वर्कशॉप्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed