{"_id":"6937f338b7d8bede180c2b12","slug":"husqvarna-recalls-401-models-over-engine-stall-issue-free-ecu-update-announced-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Husqvarna: हुस्कवर्ना ने Svartpilen 401 और Vitpilen 401 को रिकॉल किया, बाइक में इंजन अचानक बंद होने की समस्या","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Husqvarna: हुस्कवर्ना ने Svartpilen 401 और Vitpilen 401 को रिकॉल किया, बाइक में इंजन अचानक बंद होने की समस्या
Tue, 09 Dec 2025 05:37 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:37 PM IST
सार
हुस्कवर्ना ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों Svartpilen 401 और Vitpilen 401 को इंजन के अचानक बंद होने की समस्या के कारण रिकॉल किया है। दोनों बाइकों में इंजन अचानक बंद होने की समस्या आ रही है। कंपनी इन बाइक्स में ECU सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी।
विज्ञापन
Husqvarna Svartpilen 401 & Husqvarna Vitpilen 401
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हुस्कवर्ना ने अपनी दो मशहूर बाइक्स Svartpilen 401 और Vitpilen 401 को दुनिया भर में रिकॉल किया है। कंपनी इन बाइक्स में ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट) सॉफ्टवेयर अपडेट करेगी। ताकि इंजन के अचानक बंद होने (स्टॉल) की समस्या को ठीक किया जा सके। यह रिकॉल हाल ही में KTM 390 के लिए किए गए रिकॉल जैसा ही है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि क्वालिटी चेक के दौरान पता चला कि कुछ मामलों में बाइक का इंजन लो RPM पर बंद हो सकता है। भले ही ऐसे मामले बहुत कम मिले हों, लेकिन राइडर्स की सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने तुरंत रिकॉल शुरू किया।
विज्ञापन
हुस्कवर्ना के अनुसार, नया सॉफ्टवेयर सिर्फ समस्या ठीक नहीं करेगा, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस भी बढ़ाएगा। अपडेट के बाद लो-एंड टॉर्क और इंजन की स्मूथनेस बेहतर होगी, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस और अच्छा हो जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी प्रभावित ग्राहकों को व्यक्तिगत लेटर भेजकर इसकी जानकारी देगी। ग्राहक अपनी नजदीकी अधिकृत हुस्कवर्ना डीलरशिप में जाकर फ्री ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट) सॉफ्टवेयर अपडेट करवा सकते हैं। अगर ग्राहक यह चेक करना चाहते हैं कि उनकी बाइक रिकॉल में शामिल है या नहीं, तो वे हुस्कवर्ना मोबिलिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'सर्विस' सेक्शन में पूरी डीलरशिप लिस्ट देख सकते हैं।