फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to maintain sunroof of car know the full details

Car Care Tips:: कार में सनरुफ का कैसे रखें खास ध्यान? टिप-टॉप रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Sat, 27 Jul 2024 05:11 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

कार बाजार में काफी गाड़ियों में सनरुफ की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आपके पास भी सनरुफ वाली कार है तो आपको इस खबर को अंत तक पढ़ना चाहिए, ताकि आपकी कार के सनरुफ को सेफ किया जा सकें। जानिए डिटेल। 

विज्ञापन
how to maintain sunroof of car know the full details
Car Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

इंडियन ऑटोमोबाइल सेक्टर में बीते कुछ सालों में सनरुफ वाली कारों की मांग अच्छी गति से बढ़ी है। बीते दशक तक कार में मिलने वाला सनरुफ एक प्रीमियम सुविधा होती थी, मगर समय के साथ-साथ सनरुफ अब बजट कारों में भी आने लगा है। वहीं, कोरोना महामारी के बाद सनरुफ के साथ आने वाली कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। अगर आपके पास भी सनरुफ वाली कार है तो इस मानसून के दौरान सनरुफ को अच्छी कंडीशन में रखने के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि सनरुफ टिप-टॉप बना रहे।

विज्ञापन

बेहतर रखरखाव

अगर आपकी कार में सनरुफ की सुविधा मिल रही है तो इसे सही स्थिति में रखने के लिए इसका बेहतर ढंग से रखरखाव करना बेहद जरूरी है। यहं पर आ्रपको बता दें कि हर कंपनी कार मेन्युअल में कार के सभी पार्ट्स को बेहतर तरीके से चलाने और रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देती है। ऐसे कंपनी की तरफ से दिए गए दिशानिर्देशों को नजरअंदाज न करें। आपको पता होना चाहिए कि सनरुफ का किस तरह से ध्यान रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनरुफ साफ-सुथरा रखें

कार में मिलने वाले सनरुफ की लाइफ को बढ़ाने के लिए उसे सही तरीके से रखना भी काफी जरूरी है। अधिकतर कारों में सनरुफ एक ग्लास के साथ आता है, ऐसे में अगर इसकी सही ढंग से सफाई न की जाए तो इस पर धूल-मिट्टी जम जाती है। इस वजह से कार के बाहर का नजारा सही ढंग से नजर नहीं आता है। इसे साफ करने के लिए आप किसी नरम कपड़े की या कंपनी द्वारा बताए गए तरीके की मदद से साफ-सुथरा रख सकते हैं। 

विज्ञापन

इस्तेमाल करते रहें

अगर कार में सनरुफ को लंबे समय तक चलाना है तो इसका नियमित तौर पर इस्तेमाल करें। अक्सर देखा जाता है कि कई लोग सनरुफ को बहुत कम ही खोलते हैं, ऐसे में सनरुफ कई बार खुलने में दिक्कत पैदा करता है। हफ्ते में 3 से 5 बार सनरुफ को खोलकर इसका इस्तेमाल करें।

सनरुफ पर वजन न रखें

सनरुफ वाली कार में किसी भी स्थिति में ज्यादा वजन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सनरुफ के ग्लास पर खरोंच या क्रैक पड़ सकते हैं। इसके बाद कार की कंडीशन और लुक काफी खराब नजर आता है। मानसून के दौरान सनरुफ को बंद रखना ही बेहतर विकल्प होता है, वरना बारिश का पानी कार के अंदर आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed