फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to keep car interior cool in summer how to make car ac more effective car ac tips and tricks

Summer Car Tips: इस प्रचंड गर्मी में करनी है ड्राइविंग, तो ये टिप्स कार को ठंडा रखने में करेंगे मदद

Thu, 23 May 2024 01:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 23 May 2024 01:00 PM IST
सार

उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जो गर्मी में कार को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। और एसी ऑन होने पर कार को जल्दी ठंडा करने में भी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to keep car interior cool in summer how to make car ac more effective car ac tips and tricks
Woman driving her car in sun - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह भी दी गई है। इस प्रचंड गर्मी में अगर ड्राइविंग करना हो तो वह भी किसी चुनौती से कम नहीं। तापमान के बढ़ने से कार के अंदर भी गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में एयरकंडीशन को अच्छी स्थिति में होना जरूरी है। लेकिन गर्म हवाएं कार के एसी पर भी काफी जोर डालती हैं। इस भीषण गर्मी में कार के अंदर का तापमान को कम बनाए रखना बड़ी चुनौती है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जो गर्मी में कार को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। और एसी ऑन होने पर कार को जल्दी ठंडा करने में भी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

गाड़ी को छाया में खड़ी करें
यह गर्मी से बचने का सबसे पहला उपाय है। कार को ज्यादा देर तक सीधी धूप से बचाकर रखें। पेड़ के नीचे या किसी अन्य छायादार जगह गाड़ी खड़ी करने से सूरज की किरणें सीधे कार की सतह को नहीं छू पातीं। इससे कार के धातु और प्लास्टिक के हिस्सों पर कम गर्मी पैदा होती है और वह गर्मी गाड़ी के अंदर तक नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

डैशबोर्ड को तौलिये से ढकें
अगर आप अपनी कार को तेज धूप में खड़ी करने को मजबूर हैं, तो डैशबोर्ड को किसी मोटे तौलिये से ढंकना चाहिए। डैशबोर्ड के प्लास्टिक और ABS पार्ट्स सीधे विंडशील्ड के सामने होने के कारण बहुत जल्दी गर्म हो जाते हैं, जहां से सूरज की रौशनी सीधे केबिन में घुसती हैं। डैशबोर्ड से निकलने वाली यह गर्मी गाड़ी के अंदर आ जाती है और आखिरकार केबिन का तापमान बढ़ जाता है। डैशबोर्ड पर तौलिया रखने से एक इंसुलेटर का काम होगा और प्लास्टिक के पार्ट्स कम गर्म होंगे।
विज्ञापन

रिफ्लेक्टिव टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल करें
रिफ्लेक्टिव टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल सिर्फ कार में निजता के लिए नहीं किया जाता। बल्कि ये धूप की किरणों को कुछ हद तक रिफ्लेकर्ट (परावर्तित) करने में भी मदद करते हैं, जिससे केबिन का तापमान थोड़ा कम रखने में मदद मिलती है। हालांकि, बहुत ज्यादा गर्मी में ये उतना कारगर नहीं हो सकता। साथ ही, बाजार में मिलने वाले जालीदार सनरे प्रोटेक्टर कार को गर्मी से बचाने में बिलकुल भी प्रभावी नहीं होते हैं।

दरवाजे को पंप और खिड़की को एग्जॉस्ट की तरह इस्तेमाल करें
गर्म हवा को बाहर निकालने की एक और लोकप्रिय तरकीब है गाड़ी के एक दरवाजे या बूट को पंप की तरह और खिड़की को एग्जॉस्ट की तरह इस्तेमाल करना। इसके लिए आप ड्राइवर वाली साइड का दरवाजा या कोई दूसरा दरवाजा खोल सकते हैं। फिर दूसरी तरफ के दरवाजे या बूट को हवा बाहर निकालने के लिए पंप की तरह इस्तेमाल करें। दरवाजा पूरा खोलें और फिर थोड़ी तेज स्पीड से बंद कर दें। इससे गाड़ी के अंदर जमा हुई गर्म हवा बाहर निकल जाएगी।

खिड़कियां थोड़ी खुली रखें
खिड़कियों को थोड़ा खुला रखने से केबिन के अंदर हवा का फ्लो अच्छा बना रहता है। इससे केबिन के अंदर गर्मी जमा नहीं होती है। हालांकि, अगर आप खिड़कियां थोड़ी खोल रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि गैप इतना न हो कि कोई अंदर हाथ डाल सके। इतना गैप काफी है कि हवा केबिन के अंदर आ सके और गर्म हवा बाहर निकल सके।

आफ्टरमार्केट एक्सेसरीज का इस्तेमाल
कुछ कार मालिक सोलर से चलने वाले मिनी एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करते हैं। ये खिड़की के शीशे पर लगाए जा सकते हैं और केबिन के अंदर से गर्म हवा को बाहर खींच लेते हैं। सीटों के लिए कूलिंग पैड एक और ऑप्शन है, जो आपकी पीठ को आराम देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed