{"_id":"680e013a918856b157060657","slug":"how-hill-hold-control-works-in-cars-and-make-ride-safe-in-hilly-areas-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Feature: पहाड़ी रास्तों के सफर को आसान बना देता है Hill Hold Control, जानिए कैसे काम करता है ये फीचर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Feature: पहाड़ी रास्तों के सफर को आसान बना देता है Hill Hold Control, जानिए कैसे काम करता है ये फीचर
Sun, 27 Apr 2025 03:35 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:35 PM IST
सार
इस फीचर का फायदा खासतौर पर उन जगहों पर होता है जहां ट्रैफिक सिग्नल या भीड़भाड़ वाली चढ़ाइयों पर बार-बार गाड़ी रोकनी और चलानी पड़ती है। साथ ही नए ड्राइवर्स के लिए यह फीचर बेहद फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन
हिल होल्ड कंट्रोल
- फोटो : Hyundai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल लगभग हर कार में प्रीमियम फीचर्स दिए जा रहे हैं। कार कंपनियां भी सेफ्टी फीचर्स को लेकर काफी सतर्क हो गई है। कार में इसी तरह का एक फीचर है Hill Hold Control जो पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग को आसान और सेफ बनाता है। यह फीचर न केवल चढ़ाई वाली सड़कों में ड्राइवर की मदद करता है, बल्कि नीचे उतरते समय भी ड्राइवर को कार पर पूरा कंट्रोल देता है। कई नई कारों में यह फीचर स्टैंडर्ड के तौर पर मिलने लगा है। आइए जानते हैं कार में Hill Hold Control कैसे काम करता है।
कार को लुढ़कने से बचाता है Hill Hold Control
चढ़ाई वाले रास्तों में ड्राइव करते समय आपने अक्सर देखा होगा कि जब आप कार को रोकते हैं और ब्रेक से पैर हटाते हैं तो गाड़ी स्वाभाविक रूप से पीछे लुढ़कने लगती है। अगर कार में हिल होल्ड कंट्रोल है तो इस स्थिति में वहएक्टिव हो जाता है। यह सिस्टम कुछ सेकंड तक ब्रेक प्रेशर बनाए रखता है, ताकि ड्राइवर को एक्सीलेरेटर दबाने का पर्याप्त समय मिल सके और कार बिना पीछे लुढ़के आगे बढ़ सके।

कैसे काम करती है ये तकनीक
- फोटो : AI
कैसे काम करती है ये तकनीक?
तकनीकी रूप से समझें तो जैसे ही सेंसर यह पहचानते हैं कि कार एक ढलान पर खड़ी है और ब्रेक छोड़ा गया है, वैसे ही Hill Hold Control ऑटोमैटिकली ब्रेक्स को लॉक कर देता है। यह लॉकिंग आमतौर पर 2 से 3 सेकंड के लिए होती है। इस दौरान ड्राइवर आराम से क्लच छोड़कर एक्सीलेटर दबा सकता है, जिससे कार स्मूथली आगे बढ़ती है।
इस फीचर का फायदा खासतौर पर उन जगहों पर होता है जहां ट्रैफिक सिग्नल या भीड़भाड़ वाली चढ़ाइयों पर बार-बार गाड़ी रोकनी और चलानी पड़ती है। साथ ही नए ड्राइवर्स के लिए यह फीचर बेहद फायदेमंद साबित होता है, जो अक्सर चढ़ाई पर गाड़ी संभालने में घबराते हैं।
मिड रेंज गाड़ियों में भी मिलने लगा ये फीचर
ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह की कारों में आजकल Hill Hold Control दिया जा रहा है, हालांकि यह फीचर प्रीमियम सेगमेंट से शुरू हुआ था। अब मिड-रेंज गाड़ियों में भी इसे शामिल किया जा रहा है, जिससे हर तरह के ड्राइवर को बेहतर सुरक्षा और सुविधाजनक ड्राइविंग का अनुभव मिल रहा है।
तो अगली बार जब आप चढ़ाई पर कार रोकें, तो घबराइए मत! अगर आपकी कार में Hill Hold Control है, तो आप बिना किसी तनाव के सफर का मजा ले सकते हैं।