फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Vario 160cc 2022 scooter launched in Indonesian market honda vario 160 specs to rival Yamaha Aerox 155

Honda Vario 160 2022: होंडा ने लॉन्च किया दमदार स्कूटर, Yamaha Aerox 155 को देगा टक्कर

Mon, 07 Feb 2022 09:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

Honda Vario 160 को लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो ट्रिम्स- CBS और डुअल-चैनल ABS में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
Honda Vario 160cc 2022 scooter launched in Indonesian market honda vario 160 specs to rival Yamaha Aerox 155
2022 Honda Vario 160 - फोटो : Honda Motorcycle

विस्तार

Honda Vario 160 को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो ट्रिम्स- CBS और डुअल-चैनल ABS में पेश किया गया है। जहां पहले ट्रिम की कीमत RP 25,800,000 (लगभग 1.34 लाख रुपये) रखी गई है, वहीं दूसरी की कीमत RP 28,500,000 (लगभग 1.48 लाख रुपये) है। लेटेस्ट 2022 Honda Vario 160 पहले से मौजूद Vario स्कूटर लाइन-अप में शामिल हो गई है जिसमें Vario 125 और Vario 150 जैसे मॉडल शामिल हैं। दोनों मॉडल इंडोनेशियाई बाजार में काफी लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


Honda इंडोनेशिया में 2006 से Vario स्कूटर बेच रही है और इसे पहले ही कई बार अपडेट किया जा चुका है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, Vario ने कॉस्मेटिक के साथ-साथ परफॉरेमेंस में कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, स्कूटर में काफी शार्प और नुकीला बॉडी डिजाइन मिलता है। और यह पिछले मॉडल Vario 150 से बड़ा भी है। आगे की तरफ, इसमें LED DRL आइब्रो के साथ एक ऑल-न्यू ट्विन-बीम LED हेडलैंप मिलता है जो सामने के एप्रन से ऊपर की ओर फैला है। कंपनी ने एलईडी पोजिशन लैंप के साथ टर्न इंडिकेटर्स शामिल किए हैं जो फ्रंट लुक को काफी बोल्ड बनाते हैं। अन्य एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एक चंकी सिंगल-पीस ग्रैब रेल शामिल है जो इसके बोल्ड लुक में इजाफा करता है। और ब्लैक-आउट पैनल जिसमें फ्लोरबोर्ड, एग्जॉस्ट मफलर, अलॉय व्हील, रियरव्यू मिरर और हैंडलबार पर एक छोटा वाइजर शामिल है जो स्कूटर को डुअल- टोन बॉडी लुक देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स
स्कूटर में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़ा 18-लीटर बूट, स्टैंडर्ड यूएसबी चार्जर और डिस्क ब्रेक भी हैं। स्कूटर में मीटर कंसोल फ्यूल लेवल, तय की गई दूरी, औसत ईंधन खपत, स्पीड जैसी कई अहम जानकारी दिखाता है। 


इंजन और पावर
स्कूटर में 160cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 15 bhp का पावर और 13.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर का कुल पावर आउटपुट Yamaha Aerox 155 के बराबर है। Vario 160 में 14 इंच के अलॉय व्हील्स 90/80 सेक्शन और टायरों के 100/80 सेक्शन के साथ आता है। स्कूटर के नए टायर इसके हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed