{"_id":"6423fd6d003e6d298e032f16","slug":"honda-to-launch-two-electric-scooters-in-india-in-2024-features-fix-and-swapping-battery-and-other-details-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda EV: ओला, एथर, विडा को होंडा से मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कब लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda EV: ओला, एथर, विडा को होंडा से मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कब लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर
Wed, 29 Mar 2023 02:27 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:27 PM IST
सार
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से अब इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। कंपनी की ओर से कब तक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जाएगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Honda U-GO Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर की भारतीय ईकाई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी कब तक इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि होंडा की ओर से कब तक और किन खूबियों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाया जाएगा।
विज्ञापन
होंडा ने की ईवी की तैयारी
होंडा की ओर से बताया गया है कि कंपनी साल 2024 तक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि कंपनी एक नहीं बल्कि दो इलेक्अ्रिक स्कूटर्स को भारतीय बाजार में पेश करेगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कही यह बात
होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ आत्सुशी ओगाता ने कहा कि हम 2040 तक इलेक्ट्रिक वाहन और फ्यूल सेलवाहनों के अनुपात को 100 फीसदी तक बढ़ाने के होंडा के विश्वस्तरीय दृष्टिकोण के मद्देनजर फ्लेक्स फ्यूल इंजन की शुरूआत के साथ आईसीई इंजनों की दक्षता में सुधार को जारी रखे हुए हैं। हमारी ईवी योजनाओं को अब अंजाम दिया जा रहा है। हम ईवी तकनी के विकास, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑफ्टर सेल्स सर्विस में भी निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खास यूनिट
आत्सुशी ओगाता ने आगे कहा कि हम इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक खास मैन्युफेक्चरिंग यूनिट को कर्नाटक के नरसापुरा प्लांट में स्थापित कर रहे हैं। इस फैक्ट्री में खासतौर पर इलेक्अ्रिक वाहनों को ही बनाया जाएगा। कंपनी बैटरी और पीसीयू को भी इन-हाउस करेगी।
एक्टिवा का आएगा इलेक्ट्रिक अवतार?
कंपनी की ओर से अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि मौजूदा स्कूटर में से किसी एक का इलेक्ट्रिक अवतार लाया जाएगा, या फिर पूरी तरह से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक्टिवा के इलेक्ट्रिक अवतार को ला सकती है। वहीं दूसरा स्कूटर ईएम1ई होगा जिसे ईआसीएमए में भी शोकेस किया गया था।
क्या होंगी खूबियां
होंडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी 2024 तक दो स्कूटर लाएगी। इनमें से एक में कंपनी फिक्स्ड बैटरी और दूसरे में जो बैटरी दी जाएगी उसे निकाला जा सकेगा।
चार्जिंग स्टेशन होंगे इंस्टाल
कंपनी छह हजार से ज्यादा नेटवर्क टचपाइंट्स पर चार्जिंग स्टेशन इंस्टाल करेगी। इनमें से ही कुछ वर्कशॉप को इलेक्ट्रिक में बदला जाएगा। इन सेट-अप में एचईआडी बैटरी एक्सचेंजर, स्वैपेबल बैटरी टाईप के लिए मिनी बैटरी एक्सचेंजर और फिक्स्ड बैटरी टाइप के लिए चार्जिंग केबल होंगे।