फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   honda electric two wheeler in india Honda to launch two electric two-wheelers with swappable battery in India

Honda Electric Two Wheeler: होंडा भारत में स्वैपेबल बैटरी के साथ दो इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन करेगी लॉन्च

Wed, 29 Mar 2023 02:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
honda electric two wheeler in india Honda to launch two electric two-wheelers with swappable battery in India
Honda EM1 e Electric Scooter - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India) (HMSI) ने बुधवार को एलान किया की है कि वह वित्त वर्ष 2024 में स्वैपेबल बैटरी के साथ भारत में दो अलग-अलग इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करेगी। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारतीय बाजार में मिड-रेंज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि उसके ये आनेवाले इलेक्ट्रिक वाहन स्कूटर होंगे या मोटरसाइकिल। 
विज्ञापन


होंडा ने यह भी खुलासा नहीं किया है कि आने वाले दो इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कौन से होंगे। उनमें से एक अत्यधिक लोकप्रिय एक्टिवा रेंज पर आधारित एक ऑल-इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है। जबकि दूसरा Honda EM1e हो सकता है, जिसे EICMA में प्रदर्शित किया गया था और यह एक बार फुल चार्ज करने पर 40 किमी तक की रेंज देता है। Honda EM1e में स्वैपेबल बैटरी है।
विज्ञापन


ब्रांड की ईवी रणनीति के बारे में बात करते हुए, एचएमएसआई के एमडी, प्रेसिडेंट और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2040 तक ब्रांड की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) और फ्यूल सेल व्हीकल्स (एफसीवी) का 100 प्रतिशत योगदान देना है। उन्होंने कहा, "साल 2040 तक इलेक्ट्रिक वाहनों और फ्यूल सेल व्हीकल्स की इकाई बिक्री अनुपात को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए होंडा की वैश्विक दिशा के अनुरूप, हम फ्लेक्स ईंधन इंजन की शुरुआत के साथ आईसीई इंजनों की दक्षता में सुधार करना जारी रखेंगे और मॉडल और इकोसिस्टम के विद्युतीकरण का विस्तार के साथ ही वैकल्पिक ईंधन के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


HMSI (एचएमएसआई) के मुताबिक उसका लक्ष्य साल 2030 तक 10 लाख वार्षिक ईवी उत्पादन मील के पत्थर तक पहुंचने का है। कंपनी ने कहा है कि वह कर्नाटक में नरसापुरा प्लांट में भारतीय बाजार के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगा। साथ ही, भारतीय बाजार के अलावा, ऑटो कंपनी इन ईवी को वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च करने के अलावा, एचएमएसआई का लक्ष्य देश भर में 6,000 टचप्वाइंट लॉन्च करना है, जो ईवी मालिकों को बैटरी चार्ज करने में मदद करेगा।


होंडा का दावा है कि वह अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए एक डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर काम कर रही है। इसका नाम प्लेटफॉर्म ई है और यह आर्किटेक्चर फिक्स्ड और स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी दोनों के साथ कई तरह के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बनाने में सक्षम होगा। इसके अलावा, वाहन निर्माता ने दावा किया है कि नरसापुरा प्लांट एक डेडिकेटेड ईवी मैन्युफेक्चरिंग प्लांट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed