फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda cars domestic sales see decline compared in April but exports on rise news in hindi

झटका: होंडा कारों की घरेलू बिक्री में गिरावट, जानें क्या रहे अप्रैल के आंकड़े

Sun, 01 May 2022 09:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 01 May 2022 09:46 PM IST
सार

पिछले महीने कंपनी का निर्यात बढ़कर 2,042 इकाई पहुंच गया जो अप्रैल 2021 में 970 इकाई रहा था।

विज्ञापन
Honda cars domestic sales see decline compared in April but exports on rise news in hindi
Honda cars - फोटो : Honda

विस्तार

वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की अप्रैल महीने में नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी की घरेलू बिक्री 13 फीसदी घटकर 7,874 इकाई रह गई। एचसीआईएल ने रविवार को एक बयान में अप्रैल 2022 के बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 9,072 वाहनों की बिक्री की थी।
विज्ञापन


घरेलू बिक्री घटी, पर निर्यात बढ़ा
हालांकि पिछले महीने कंपनी का निर्यात बढ़कर 2,042 इकाई पहुंच गया जो अप्रैल 2021 में 970 इकाई रहा था। एचसीआईएल के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यूइची मुराता ने कहा, "ग्राहकों के स्तर पर मांग मजबूत बनी हुई है लेकिन आपूर्ति शृंखला से जुड़े मसले वाहन उद्योग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस वजह से बढ़ती मांग को पूरा कर पाने की क्षमता प्रभावित हो रही है।"
विज्ञापन


होंडा कार्स ने उम्मीद जताई है कि आपूर्ति शृंखला से जुड़े गतिरोध जल्द ही दूर होंगे और मांग एवं आपूर्ति के बीच संतुलन कायम हो पाएगा। मुराता ने कहा, "होंडी सिटी ई-हाइब्रिड मॉडल को बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह दर्शाता है कि मुख्य वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल की अपनी जगह है। हम इस मॉडल को चार मई को पेश करने जा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed