{"_id":"637ddc524116227bff13da33","slug":"honda-amaze-and-city-may-loose-diesel-engine-varients-because-company-won-t-make-diesel-cars-from-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda Diesel Cars: होंडा की इन कारों के कुछ वैरिएंट्स अगले साल से हो सकते हैं बंद, कंपनी कर रही यह काम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Diesel Cars: होंडा की इन कारों के कुछ वैरिएंट्स अगले साल से हो सकते हैं बंद, कंपनी कर रही यह काम
Wed, 23 Nov 2022 02:53 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 23 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही डीजल इंजन वाली कारों को बिक्री को बंद किया जा सकता है। ऐसा करने के कारण भारत में कंपनी की कई कारों के डीजल वैरिएंट की बिक्री बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
f
- फोटो : honda cars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा की ओर से अगले साल फरवरी महीने में डीजल कारों का प्रोडक्शन बंद किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अप्रैल 2023 के बाद से डीजल कारों की बिक्री पूरी तरह से बंद कर देगी। मार्च के बाद कंपनी सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन वाले वाहनों की ही बिक्री करेगी। इस खबर में हम जानकारी दे रहे हैं कि कंपनी डीजल इंजन वाली कारों को क्यों बंद करने जा रही है।
विज्ञापन
बंद होंगी डीजल कारें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से अगले साल की पहली तिमाही में ही डीजल इंजन वाली कारों को बेचा जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल 2023 से कंपनी सिर्फ पेट्रोल और हाइब्रिड कारों की ही बिक्री करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
क्यों बंद होंगी डीजल इंजन वाली कारें
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अप्रैल 2023 से देश में नए एमिशन नॉर्म्स को लागू किया जाना है। जिसके बाद मौजूदा डीजल इंजन वाली कारों के इंजन को अपग्रेड करना होगा। इन्हें अपग्रेड करने में कंपनियों को भारी खर्च करना पड़ता है। ऐसे में कंपनी की ओर से यह फैसला लिया गया है कि 31 मार्च 2023 के बाद डीजल इंजन वाली कारों का प्रोडक्शन और बिक्री को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
फरवरी से ही बंद होगा प्रोडक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से फरवरी 2023 से ही डीजल इंजन वाली कारों का प्रोडक्शन बंद किया जा सकता है। इसके बाद सिर्फ पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड इंजन वाली कारों का ही प्रोडक्शन और बिक्री की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
किन कारों पर होगा असर
होंडा की सेडान कार सिटी, कॉम्पैक्ट सेडान अमेज, एमपीवी के तौर पर पहचान रखने वाली डब्ल्यूआरवी के डीजल इंजन वाले सभी वैरिएंट्स की बिक्री बंद हो जाएगी।
यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च