फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Activa 6G, Honda Dio, Honda Activa 125 BS6 engine scooter malfunction, Honda recall

Honda Activa स्कूटर में आई बड़ी खराबी, कहीं आपका स्कूटर भी तो नहीं है शामिल? यहां पढ़ें

Fri, 20 Mar 2020 02:58 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 20 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 6G, Honda Dio, Honda Activa 125 BS6 engine scooter malfunction, Honda recall
Honda Activa 6G - फोटो : Social Media
होंडा एक्टिवा 6जी (Honda Activa 6G) BS6 और एक्टिवा 125(Activa 125) बीएस 6 और Honda Dio बीएस6 स्कूटर में खराबी आ गई है। बता दें कि यह सभी वेरिएंट हाल ही में लॉन्च किए गए हैं। वहीं इस खराबी की वजह से कंपनी ने इन सभी स्कूटर्स को रीकॉल किया है। बताया जा रहा है कि रीकॉल किए गए स्कूटर्स का प्रोडक्शन 14 फरवरी से 25 फरवरी के बीच  हुआ है। हालांकि कितने स्कूटर्स को रिकॉल किया है अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्कूटर में ऑयल लीकेज और ब्रेकिंग की दिक्कत बताई जा रही है। ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसलिए कंपनी जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करना चाहती है। ग्राहकों को आ रही परेशानी कंपनी फ्री में ठीक करेगी और पुर्जे भी फ्री में ही बदलेगी। हालांकि इस परेशानी के चलते कंपनी को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कंपनी अपने ग्राहकों को ई-मेल और एसएमएस भेजकर वाहन की जांच के लिए भी कहेगी। इसकी जानकारी ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.honda2wheelersindia.com/services/campaign पर व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर डालकर ले सकते हैं। इससे पता चलेगा कि आपका वाहन प्रभावित है या नहीं। पहले भी वाहन में खराबी आने के कारण कंपनी ऐसा कर चुकी है। तब भी कंपनी ने अपने ग्राहकों का खासा ख्याल रखा था।

 
विज्ञापन

कंपनी अब तक तीन लाख बीएस 6 नॉर्म्स वाले वाहनों को लॉन्च कर चुकी है। बता दें कि 31 मार्च बीएस4 वाहनों की बिक्री की आखिरी तारीख है। इसलिए कंपनी ने ज्यादातर वाहनों का बीएस6 नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट कर लिया है। वहीं एक अप्रैल से कंपनी सिर्फ बीएस6 वाहनों की बिक्री करेगी। गौरतलब है कि होंडा एक्टिवा 6जी, डिओ और एक्टिवा 125 को हाल ही में बीएस6 इंजन के साथ उतारा गया था। इन सभी मॉडल्स में साइलेंट स्टार्ट फीचर भी दिया गया था। कंपनी ने मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले इनकी कीमतों में 6 से 8 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed