फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   HMSI launches New 2025 Honda Activa 125 Scooter in India Know Price Features Specifications Details

2025 Honda Activa 125: नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया

Sat, 21 Dec 2024 07:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 07:31 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शनिवार को भारतीय बाजार में Activa 125 (एक्टिवा 125) का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
HMSI launches New 2025 Honda Activa 125 Scooter in India Know Price Features Specifications Details
2025 Honda Activa 125 Scooter - फोटो : HMSI

विस्तार

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शनिवार को भारतीय बाजार में Activa 125 (एक्टिवा 125) का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 की कीमत 94,422 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
विज्ञापन

लुक और कलर ऑप्शन
एक्टिवा 125 में अपनी आइकॉनिक सिल्हूट को बरकरार रखा गया है। लेकिन अब इसमें कंट्रास्टिंग ब्राउन रंग की सीटें और इनर पैनल दिए गए हैं, जो इसकी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं। इसे दो वेरिएंट, DLX और H-Smart में पेश किया जाएगा। जिसमें बिक्री के लिए छह रंग विकल्प उपलब्ध हैं। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल साइरन ब्लू, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई एक्टिवा 125: इंजन पावर
एक्टिवा 125 में अब कई नए बदलाव किए गए हैं, जो ग्राहकों के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन है। यह 123.92cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन है जो अब OBD2B के अनुरूप है। और 6.20 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम से भी लैस है, जो होंडा के सस्टेनेबल फिलोसॉफी के साथ अलाइन करते हुए फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है।
विज्ञापन

HMSI launches New 2025 Honda Activa 125 Scooter in India Know Price Features Specifications Details
2025 Honda Activa 125 Scooter - फोटो : HMSI
नए फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंक एप को सपोर्ट करता है। जिससे नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन काम करते हैं, जिससे राइडर चलते-फिरते कनेक्ट रह सकते हैं। एक्टिवा 125 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडर को चलते-फिरते अपने डिवाइस चार्ज करने में सुविधा होती है। 

OBD2B एक्टिवा 125 को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "हमें नए OBD2B-अनुरूप एक्टिवा 125 को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। इस अपडेटेड मॉडल की शुरूआत ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 125cc स्कूटर सेगमेंट में होंडा रोडसिंक एप के जरिए TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ, हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए राइडिंग एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित करना है। हमें विश्वास है कि यह अपने सेगमेंट में बेंचमार्क स्थापित करेगा।"

नई एक्टिवा 125: कीमत और उपलब्धता
नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 की कीमत 94,422 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। यह अब पूरे भारत में HMSI डीलरशिप पर उपलब्ध है। 
 

मॉडल

वेरिएंट     

कीमत (एक्स-शोरूम)

Activa 125

DLX

94,422 रुपये

H-Smart

97,146 रुपये



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed