{"_id":"6480ab26dd91bceff10aeb75","slug":"hero-xtreme-160r-new-model-2023-launch-date-in-india-know-features-specs-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"2023 Hero Xtreme 160R: नई हीरो एक्सट्रीम 160आर इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें डिजाइन, फीचर्स, इंजन डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2023 Hero Xtreme 160R: नई हीरो एक्सट्रीम 160आर इस दिन हो रही है लॉन्च, जानें डिजाइन, फीचर्स, इंजन डिटेल्स
Wed, 07 Jun 2023 09:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) जल्द ही भारतीय बाजार में Hero Xtreme 160R को अपडेटेड अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मोटरसाइकिल को 14 जून तक लॉन्च किया जा सकता है। यह अपने मौजूदा प्रतिद्वंद्वियों - TVS Apache RTR 160 4V, Bajaj Pulsar N160 को टक्कर देगी। इस अपडेट से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि हीरो एक्सट्रीम 160आर मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक अपडेट के साथ अपने सेगमेंट में मुकाबले में बनी रहे। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें यह पूरी तरह से ढकी हुई थी। लेकिन फिर भी इसके बारे में बहुत सी डिटेल्स का पता चल गया।
लुक और डिजाइन
मोटरसाइकिल के डिजाइन में कोई बदलाव किए बिना इसके सिल्हूट को बरकरार रखा जाएगा। हालांकि, इसे नए ग्राफिक्स के साथ एलईडी हेडलैंप के लिए एक नए क्लस्टर के साथ पेश किया जा सकता है। नए शामिल किए गए फीचर्स को कंट्रोल करने के लिए स्विच गियर्स को बटन शामिल करने के लिए अपडेट किया जा सकता है। कुल मिलाकर, Xtreme 160R अभी भी स्पोर्टी दिखती है, और संशोधित मॉडल थोड़ा और अपमार्केट दिख सकता है।
इंजन और ट्रांसमिशन
मैकेनिकल अपडेट्स की बात करें तो, नई हीरो Xtreme 160R के चेसिस और सस्पेंशन कंपोनेंट्स में कुछ बदलाव होगा। इसके अलावा, टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में संशोधित पावरप्लांट था। इस बात की अत्यधिक संभावना है कि अपडेटेड Xtreme 160R में 4-वाल्व सेटअप हो सकता है। इस समय इसके 2-वाल्व सेटअप में मोटर 15.2 PS का अधिकतम पावर और 14 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
फीचर्स
Hero Xtreme 160R में कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। जिसमें राइडिंग मोड्स के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल सकते हैं। मोटरसाइकिल एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को भी स्पोर्ट कर सकती है।
अनुमानित कीमत
14 जून को लॉन्च की तारीख की पुष्टि के साथ, 2023 Hero Xtreme 160R की कीमतें जल्द ही सामने आ जाएंगी। अपडेटेड मॉडल पर लगभग 3,000 रुपये से 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती है। आउटगोइंग मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये है।