फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Xtreme 125R Single Seat variant launched price features specifications and updates

Hero Xtreme 125R Single Seat: हीरो की स्टाइलिश बाइक का लॉन्च हुआ सिंगल-पीस सीट वैरिएंट, जानिए फीचर्स

Wed, 09 Apr 2025 12:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

Xtreme 125R के सिंगल-पीस सीट वैरिएंट में पहले के जैसे सभी फीचर्स को जारी रखा गया है। यह बाइक अपने सेगमेंट में Honda Shine 125, Honda SP125 और TVS Raider को टक्कर देगी।

विज्ञापन
Hero Xtreme 125R Single Seat variant launched price features specifications and updates
Hero Xtreme 125R Single Seat - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प

विस्तार

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में Xtreme 125R का सिंगल-पीस सीट वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत स्प्लिट सीट ABS वैरिएंट के बराबर रखी गई है। हीरो की इस प्रीमियम कंप्यूटर बाइक में सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। कंपनी ने इसके अलावा बाइक में कोई बदलाव नहीं किए हैं। 
विज्ञापन


हीरो एक्सट्रीम 125R अपने सेगमेंट में Honda Shine 125, Honda SP125 और TVS Raider को टक्कर देती है।

Hero Xtreme 125R Single Seat variant launched price features specifications and updates
सिंगल चैनल ABS से लैस - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
ऑल LED लाइटिंग और 3 कलर ऑप्शन
Xtreme 125R के सिंगल-पीस सीट वैरिएंट में पहले के जैसे सभी फीचर्स को जारी रखा गया है। हाइपर-स्टाइलिश डिजाइन के साथ नई हीरो एक्सट्रीम 125R को शार्प, स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक दिया गया है। बाइक में स्पोर्टी टैंक एक्सटेंशन, ऑल LED लाइटिंग, फ्रंट डिस्क ब्रेक आदि शामिल हैं। इस बाइक में डिजिटल कंसोल के साथ LCD यूनिट मिलता है। 

बाइक में एंग्युलर टैंक एक्सटेंशन, स्लिम टेल सेक्शन और छोटा एग्जहॉस्ट दिया गया है, जिससे इसका लुक स्पोर्टी लगता है। मोटरसाइकिल 3 कलर ऑप्शन- कोबाल्ट ब्लू, फायरस्टॉर्म रेड और स्टेलियन ब्लैक के साथ अवेलेबल है।

सिंगल चैनल ABS से लैस
हीरो एक्सट्रीम 125R को डायमंड टाइप फ्रेम पर तैयार किया गया है और इसमें बॉक्स-सेक्शन स्विंगआर्म दिया गया है। कंफर्ट राइडिंग के लिए बाइक के फ्रंट में कन्वेंशनल टेलिस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल हायड्रोलिक मोनोशॉर्क एब्जॉर्बर मिलता है।

ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके बेस मॉडल में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि स्प्लिट-सीट और नए सिंगल-पीस सीट ABS वर्जन में सिंगल चैनल ABS के साथ 276mm फ्रंट डिस्क ब्रेक्स मिलता है, वहीं सभी वैरिएंट में रियर साइड पर 130mm ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं।

बाइक की इसकी सीट हाइट 794 मिलीमीटर है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है। इसका कर्ब वेट 136kg है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Xtreme 125R Single Seat variant launched price features specifications and updates
66 kmpl की है माइलेज - फोटो : Hero Motocorp
इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो एक्सट्रीम 125R में 124.7cc का एयर-कूल्ड 4 स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 8250 RPM पर 11.39ps की पावर और 6000 RPM पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बाइक सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0-60kmph की स्पीड हासिल कर सकती है और इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 66 kmpl है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed