फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Launches Destini 125 and Maestro Edge 110 on Attaining 100 Million Sale: hero destini 125 100 million edition hero maestro 110 100 million edition hero motocorp hero scooters india

Hero Destini 125 और Maestro 110 का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च: जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 19 Mar 2021 02:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 02:35 PM IST
सार

हीरो की स्कूटर लाइनअप में यही दो स्कूटर लिमिटेड एडिशन के लिए उपलब्ध होंगे। इनके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R, स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मोटरसाइकिल का भी 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है। 

विज्ञापन
Hero Launches Destini 125 and Maestro Edge 110 on Attaining 100 Million Sale: hero destini 125 100 million edition hero maestro 110 100 million edition hero motocorp hero scooters india
Hero Destini 125, Maestro 110 100 Million Edition - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Hero MotoCorp Launch Destini 125 and Maestro Edge 110 100 million edition: दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने दो स्कूटर Destini 125 (डेस्टिनी 125) और Maestro 110 (माइस्ट्रो 110) का नया 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है। हीरो की स्कूटर लाइनअप में यही दो स्कूटर लिमिटेड एडिशन के लिए उपलब्ध होंगे। इनके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R, स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मोटरसाइकिल का भी 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

नया लुक

गौरतलब है कि कंपनी ने इन सभी लिमिटेड एडिशन दोपहिया वाहनों को सिर्फ एक ही वेरिएंट और रेड और वाइट डुअल टोन कलर स्कीम में उपलब्ध कराया है। इन नए कलर स्कीम में स्कूटर काफी फ्रेश और आकर्षक लग रहे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने 100 मिलियन एडिशन बैजे को स्कूटर के एपरॉन के फ्रंट में लगाया है। वहीं पीछे भी यही ब्रांडिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और पावर

Hero Maestro Edge 110 स्पेशल एडिशन स्कूटर में वही इंजन मिलता है जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में दिया गया है। यानी इसमें 110.9cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8 hp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि Destini 125 में 125cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.7 bhp का पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

कीमत

Hero Maestro Edge 110 के 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन की कीमत 65,250 रुपये रखी गई है। जबिक Destini 125 के 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन की कीमत 72,250 रुपये तय की गई है। दोनों कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं। 

हीरो की उपलब्धि

हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी के महीने में संचयी उत्पादन में 100 मिलियन (10 करोड़) यूनिट्स का आंकड़ा पार करने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। इस मौकै पर उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित कंपनी के प्लांट से 10 करोड़वी बाइक Xtreme 160R (एक्सट्रीम 160आर) को रोल-आउट किया गया। 

यह लगातार 20वां साल भी है, जब हीरो मोटोकॉर्प ने विश्व में दोपहिया वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के तमगे को बरकरार रखा है।

अप्रैल 2020 के बाद से हीरो मोटोकॉर्प ने 5 मिलियन दोपहिया वाहनों का उत्पादन किया है, जो कि 2019 में बनाए गए 7.83 मिलियन की तुलना में लगभग 15 फीसदी कम है। 2019 में कंपनी ने अब तक का सबसे ज्यादा उत्पादन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed