फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero destini 125 platinum edition launched hero destini 125 price delhi hero destini 125 bs6 features Hero MotoCorp hero scooters india

Hero Destini 125 प्लेटिनम एडिशन लॉन्च: नए अवतार में पेश हुआ स्कूटर, जानें कीमत और नए फीचर्स

Tue, 23 Mar 2021 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Mar 2021 07:26 PM IST
सार

ज्यादा खूबसूरती, सिग्नेचर एलईडी गाइड लैंप, प्रीमियम बैजिंग, शीट मेटल बॉडी और नए ब्लैक एंड क्रोम थीम के साथ डेस्टिनी 125 प्लेटिनम पहले से बेहतर और आकर्षक लग रहा है। 

विज्ञापन
Hero destini 125 platinum edition launched hero destini 125 price delhi hero destini 125 bs6 features Hero MotoCorp hero scooters india
Hero Destine 125 Platinum Edition - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी मोटरसाइकल और स्कूटर बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए नया Destini 125 Platinum Edition (डेस्टिनी 125 प्लेटिनम एडिशन) लॉन्च किया है। डेस्टिनी 125 प्लेटिनम खूबसूरत, प्रीमियम स्कूटर है। इसमें डिजाइन और थीम के कई नए एलीमेंट्स शामिल किए गए हैं, जो इसके आकर्षण को और बढ़ाते हैं। माएस्ट्रो एज 125 स्टील्थ और प्लेजर प्लस प्लेटिनम की तरह ही, यह नया स्कूटर हीरो के स्कूटर पोर्टफोलियो की रेंज का विस्तार करता है।
विज्ञापन

पावरफुल इंजन
नए डेस्टिनी 125 प्लेटिनम में ‘एक्ससेंस टेक्नोलॉजी’ वाला 125 सीसी बीएस-6 कॉम्प्लाएंट प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 आरपीएम पर 9 बीएचपी का बेहतरीन पावर आउटपुट देता है। साथ ही 5500 आरपीएम पर 10.4 एनएम का टॉर्क-ऑन-डिमांड जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और स्टाइल
ज्यादा खूबसूरती, सिग्नेचर एलईडी गाइड लैंप, प्रीमियम बैजिंग, शीट मेटल बॉडी और नए ब्लैक एंड क्रोम थीम के साथ डेस्टिनी 125 प्लेटिनम पहले से बेहतर और आकर्षक लग रहा है। नए डेस्टिनी 125 प्लेटिनम में क्रोम हैंडल बार एंड्स और नए क्रोम मिरर्स दिए गए हैं, जो इसे रेट्रो लुक देते हैं। क्रोम मफलर प्रोटेक्टर और क्रोम फेंडर स्ट्राइप इसके स्टाइल और टिकाऊपन को और बढ़ाते हैं। इसमें प्रीमियम 3डी लोगो प्लेटिनम बैजिंग दी गई है। साथ ही इसमें प्लेटिनम हॉट स्टाम्पिंगेयर वाली रंगीन सीट मिलती है जो इसकी खूबसूरत और आकर्षण में इजाफा करते हैं। 
विज्ञापन

स्मार्ट टेक्नोलॉजी
डेस्टिनी 125 प्लेटिनम में ज्यादा सुविधा और ईंधन की बचत के लिए हीरो का सहज और पेटेंटेड आई3एस (आइडल-स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) दिया गया है। इसके अलावा, एक डिजिटल-एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंडीकेटर और सर्विस ड्यू रिमाइंडर से फीचर्स मिलते हैं। 

कलर और कीमत
डेस्टिनी 125 प्लेटिनम की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,050 रुपये है। यह स्कूटर देशभर के हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसे नए मैट ब्लैक कलर, ब्राउन इनर पैनल्स और व्हाइट रिम टेप के साथ पेश किया गया है। 

हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी एंड ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मैलो ली मेसन ने कहा, "125 सीसी सेगमेंट में डेस्टिनी 125 एक प्रमुख खिलाड़ी है और इसे अपने लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों से सराहना मिली है। नए प्लेटिनम एडिशन के साथ हम डेस्टिनी पोर्टफोलियो में एक शानदार विकल्प जोड़ रहे हैं। प्लेजर प्लस प्लेटिनम एडिशन को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स के आधार पर हमें यकीन है कि डेस्टिनी 125 प्लेटिनम एडिशन भी सफल होगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed