फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hardeep Singh Puri says India’s metro rail transport to become world’s second largest in next 2.5 years

Metro Rail: अगले ढाई साल में भारत की मेट्रो प्रणाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बन जाएगी, हरदीप पुरी का दावा

Tue, 21 May 2024 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 May 2024 09:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्वास जताया है कि भारत जल्द ही अगले ढाई वर्षों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शहरी मेट्रो प्रणाली बन जाएगा। 

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says India’s metro rail transport to become world’s second largest in next 2.5 years
Metro Rail - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्वास जताया है कि भारत जल्द ही अगले ढाई वर्षों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शहरी मेट्रो प्रणाली बन जाएगा। साथ ही उन्होंने पिछले दशक में शहरी मेट्रो परिवहन में उल्लेखनीय प्रगति को भी सराहा।  
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार (19 मई) को आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, पुरी ने मेट्रो यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी पर जोर दिया। जिसमें प्रतिदिन एक करोड़ यात्री शामिल हैं, जिनमें अकेले दिल्ली राजधानी क्षेत्र में 73 लाख यात्री शामिल हैं।

पुरी ने कहा, "आज के दिन, इस तथ्य को दोहराया जाना चाहिए कि हर दिन मेट्रो में 1 करोड़ लोग सवार होते हैं, और 1 करोड़ लोगों में से 73 लाख दिल्ली राजधानी क्षेत्र की यात्री संख्या है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

1,000 किलोमीटर मेट्रो निर्माण कार्य प्रगति पर है
उन्होंने तेजी से हो रहे शहरीकरण के बावजूद शहर के भीतर यात्रा करने में आसानी का जिक्र किया। उन्होंने एलान किया कि देश में वर्तमान में 945 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क संचालित है। साथ ही अतिरिक्त 1,000 किलोमीटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे नजदीकी भविष्य में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, "आज, भले ही शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है, फिर भी उचित समय के भीतर शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जाना अभी भी आसान है। ज्यादा लोग शहरी परिवहन अपना रहे हैं।"

पुरी ने 2002 में मेट्रो प्रणाली शुरू करने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि वाली पहल को श्रेय दिया। और इसके परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया।

दिल्ली मेट्रो का विस्तार
दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार की तारीफ की। और यातायात की भीड़ को कम करने में इसकी भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "1970 के दशक में तब बहुत ज्यादा यातायात अव्यवस्था और जाम लगते थे। जिस तरह से केंद्र सरकार के तहत दिल्ली मेट्रो का विस्तार हो रहा है वह सराहनीय है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed