फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   government will help the automobile industry Auto sector will gain momentum after lockdown

ऑटो इंडस्ट्रीज की मदद को आगे आया केंद्र, लॉकडाउन के बाद ऑटो सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार!

Fri, 01 May 2020 10:42 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 01 May 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
government will help the automobile industry Auto sector will gain momentum after lockdown
ऑटो सेक्टर - फोटो : Amar Ujala

लॉकडाउन के बीच सरकार ने वाहन उद्योग के दिग्गजों से संसाधन जुटाने के तरीकों पर सुझाव मांगे हैं। वहीं वाहन उद्योग संगठनों ने सरकार से वित्तीय पैकेज देने सहित कई मांग की हैं। वाहन उद्योग के अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उद्योग को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए यह क्षेत्र अहम है। बैठक में विभिन्न कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन

इस दौरान प्रकाश जावड़ेकर ने लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति से निपटने और इसके समाप्त होने के बाद क्षेत्र को फिर से गति देने के मुद्दे पर अपने सुझाव दिए। साथ ही उद्योगपतियों से उनकी राय भी जानी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में चर्चा का मुख्य विषय लॉकडाउन खत्म होने के बाद की स्थितियों में क्षेत्र में कामकाज को शुरू करने को लकर रहा। बता दें कि ऑटो क्षेत्र देश में सबसे ज्यादा रोगजार देता है। वहीं सभी क्षेत्रों के मुकाबले यह सबसे ज्यादा जीएसटी भी देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल ऑटो सेक्टर पर बीएस4 से बीएस6 में ट्रांसफॉर्मेशन करने का काफी बोझ पड़ा था। कई लोगों ने खरीद टाल दी थी। वे नए वाहनों का इंतजार कर रहे थे। 2020 में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन होने से क्षेत्र पर काफी असर पड़ा है। बैठक के बाद जावड़ेकर ने कहा कि चर्चा में उद्योगपतियों ने कई सुझावों के साथ अपनी मांगे भी रखी हैं। इनमें जीएसटी घटाना, रोजगार समर्थन देना और रीटेल चेन, सप्लायर व लिक्विडिटी सपोर्ट भी शामिल है। 

विज्ञापन

जावड़ेकर ने उद्योगपतियों से कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कर्मचारियों की विभिन्न बैच में जांच कराएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम शुरू करें। बैठक में राजन वढेरा, आरसी भार्गव, पवन गोयनका, पवन मुंजाल, शैलेश चंद्र जैसे कई उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed