Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Google Gemini Comes to Apple CarPlay, Chat with AI on Go

अब कार की स्क्रीन से बोलकर निपटाएं ईमेल-सफर के काम: एपल कारप्ले पर आया जेमिनी, इस्तेमाल के लिए यह शर्त जरूरी?

Thu, 12 Nov 2026 10:29 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 12 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

  • एपल कारप्ले पर आया जेमिनी।
  • जेमिनी लाइव से कर सकेंगे बातचीत।
  • चैट हिस्ट्री आईफोन एप से होगी सिंक
  • इस्तेमाल के लिए लेटेस्ट एप जरूरी।

विज्ञापन
Google Gemini Comes to Apple CarPlay, Chat with AI on Go
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

गूगल अपने एआई चैटबॉट को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन, स्पीकर और प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने के प्रयास में है। अब कंपनी ने जेमिनी एप को एपल कारप्ले पर भी उपलब्ध करा दिया है। यह नई सुविधा उन सभी भाषाओं में शुरू हुई है, जिन्हें जेमिनी लाइव सपोर्ट करता है। इससे पहले तक कारप्ले यूजर्स को यह चैटबॉट केवल गूगल मैप्स एप के जरिए ही मिलता था, लेकिन अब कार की डिस्प्ले पर सीधे जेमिनी आइकन पर टैप करके इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। आइए जानते हैं इस नए अपडेट की सभी खास बातें...

विज्ञापन

सफर के दौरान आसान होंगे दफ्तर और पर्सल काम

गूगल का कहना है कि अब चालक अपनी कार में बैठकर जेमिनी के साथ बिल्कुल वहीं से बातचीत जारी कर सकते हैं जहां आपने इसे अपने फोन पर छोड़ा था, या फिर एक बिल्कुल नई बातचीत भी शुरू कर सकते हैं। कंपनी का सुझाव है कि ड्राइवर सफर के दौरान बिना ध्यान भटकाए कई जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। जैसे कुछ इस प्रकार हैं...

विज्ञापन
  • मीटिंग और ईमेल: रास्ते में चलते हुए आगामी मीटिंग की तैयारी करना और अपने जरूरी ईमेल चेक करना।
  • डेली ब्रीफ: दिन भर की ज़रूरी जानकारी और शेड्यूल का सारांश सुनना।
  • स्थानीय सुझाव: आसपास की घूमने लायक जगहों या रास्ते में पड़ने वाले बेहतरीन ठिकानों के बारे में तुरंत जानकारी पाना।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चैट सिंक: कार में की गई आपकी पूरी बातचीत आपके आईफोन के जेमिनी एप के साथ सिंक हो जाएगी और आपकी चैट हिस्ट्री में सुरक्षित बनी रहेगी।



चालक कारप्ले पर जेमिनी के इस्तेमाल कैसे करे?
अगर आप भी इस स्मार्ट असिस्टेंट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको तीन बातों का ध्यान रखना  होगा।

  1. एप का आईफोन पर जेमिनी लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए।
  2. फोन में एप के लिए माइक्रोफ़ोन की परमिशन चालू होनी चाहिए।
  3. इसके साथ ही, आपने अपने आईफोन पर कम से कम एक बार जेमिनी लाइव का इस्तेमाल पहले किया होना चाहिए। 


एंड्रॉयड ऑटो और गूगल बिल्ट-इन पर भी बढ़ रहीं एआई सुविधाएं

  • गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड ऑटो पर अपने चैटबॉट में 'पर्सनल असिस्टेंस' फीचर जोड़ा था। इसकी मदद से जेमिनी बेहतर और ज्यादा निजी जवाब देने के लिए गूगल के दूसरे एप्स से जानकारी ले सकता है।
  • इसके साथ ही कंपनी गूगल बिल्ट-इन वाली कारों में भी जेमिनी के लिए 'पर्सनल इंटेलिजेंस' फीचर ला रही है। एपल कारप्ले पर जेमिनी की उपलब्धता इसी दिशा में एक और कदम है। इससे साफ है कि गूगल कार के अंदर भी अपने एआई असिस्टेंट की पहुंच बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed