{"_id":"69a6cdd61f421bf6680f16e2","slug":"formula-1-star-lewis-hamilton-reveals-plan-to-tour-india-before-climbing-the-himalayas-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Formula 1: फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने जताई भारत यात्रा की इच्छा, हिमालय चढ़ने का सपना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Formula 1: फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने जताई भारत यात्रा की इच्छा, हिमालय चढ़ने का सपना
Tue, 03 Mar 2026 05:32 PM IST
Amar Sharma
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amar Sharma
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:32 PM IST
सार
फॉर्मूला 1 स्टार लुईस हैमिल्टन ने अपने पर्सनल ट्रैवल ड्रीम के बारे में बताकर कई लोगों को हैरान कर दिया है। जिसका रेसिंग सर्किट से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
लुईस हैमिल्टन
- फोटो : Instagram @lewishamilton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात बार के फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने एक अनोखी इच्छा जाहिर की है, जो रेसिंग ट्रैक से बिल्कुल अलग है। 2026 सीजन से पहले जारी एक वीडियो में हैमिल्टन ने कहा कि वह भारत की सड़कों पर सफर करना चाहते हैं। और हिमालय की ओर रोड ट्रिप पर निकलने का सपना देखते हैं।
उन्होंने बताया कि वह भविष्य में भारत घूमने के बाद हिमालय की ओर बढ़ना चाहते हैं। और एक दिन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना भी उनकी ख्वाहिश है।

भारत में रोड ट्रिप और हिमालय क्यों है खास सपना?
हैमिल्टन के अनुसार, वह भारत की विविध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को सड़क मार्ग से अनुभव करना चाहते हैं। उनका सपना है कि वह देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजरते हुए हिमालय की ऊंचाइयों तक पहुंचें। यह योजना उनके रेसिंग करियर से इतर एक निजी लक्ष्य के रूप में सामने आई है।

क्या भारत में फिर लौट सकती है फॉर्मूला 1?
हैमिल्टन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत में फॉर्मूला 1 की वापसी को लेकर चर्चा फिर तेज हो रही है।
भारत ने 2011 से 2013 तक Indian Grand Prix (इंडियन ग्रां प्री) की मेजबानी की थी। यह रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित होती थी।
हालांकि टैक्स और प्रशासनिक कारणों से यह रेस कैलेंडर से हटा दी गई थी और तब से इसकी वापसी नहीं हो सकी। हालिया रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि आने वाले वर्षों में इसे फिर से आयोजित करने पर बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें - Formula 1: पश्चिम एशिया तनाव के कारण रद्द हुआ एफ1 टायर टेस्ट? क्या F1 कैलेंडर पर भी पड़ेगा असर?

हैमिल्टन का भारत से क्या रहा है जुड़ाव?
लुईस हैमिल्टन पहले भी भारतीय ग्रां प्री में हिस्सा ले चुके हैं। 2011 से 2013 के बीच उन्होंने यहां रेस की। उस दौरान वह McLaren (मैकलारेन) के लिए ड्राइव करते थे।
2013 में वह Mercedes (मर्सिडीज) के साथ ट्रैक पर उतरे और ग्रिड पर सातवें स्थान से शुरुआत की। हालांकि वह भारतीय ग्रां प्री जीत नहीं सके।

2026 सीजन पर क्या है फोकस?
फिलहाल हैमिल्टन का ध्यान 2026 फॉर्मूला 1 सीजन पर है, जिसकी शुरुआत मार्च में Australian Grand Prix (ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स) से होगी।
इस सीजन में वह Scuderia Ferrari (स्कुडेरिया फेरारी) के लिए ड्राइव कर रहे हैं। रेसिंग ट्रैक पर उनका लक्ष्य नई टीम के साथ मजबूत प्रदर्शन करना है। जबकि निजी तौर पर भारत और हिमालय की यात्रा उनका एक खास सपना बना हुआ है।